ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा आज बदायूं पहुंचे। उनके साथ राष्ट्रीय संरक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय संरक्षक महिला अंजू अग्रवाल और राष्ट्रीय महामंत्री जया वर्मा भी मौजूद रहीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहली बार बदायूं आगमन पर व्यापारियों में उत्साह देखा गया। स्वागत कार्यक्रम नवादा से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों तक पहुंचा। विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया। सर्राफा मार्केट स्थित हरि प्रिया ज्वेलर्स पर उनका विशेष स्वागत हुआ। इसके बाद टिकटगंज चौराहा, खोया मंडी, शास्त्री चौक, मालवीयगंज, खैराती चौक, घंटाघर, मढ़ई चौक और पुराना सर्राफा बाजार सहित कई जगहों पर सैकड़ों ज्वेलर्स और स्वर्णकार उपस्थित रहे। पूरे शहर में खुली गाड़ियों से रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। मुख्य कार्यक्रम रस्तोगी धर्मशाला में आयोजित किया गया। यहां अतिथियों को बुके, माल्यार्पण, पगड़ी, पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र महाजन, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष रामदास वर्मा, रोशन लाल वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, अवधेश वर्मा, कपिल रस्तोगी अनिल नारंग, शुभम रस्तोगी, दीपक गुप्ता, संजय रस्तोगी, अजय गुप्ता और सुमित वर्मा सहित कई प्रमुख व्यापारी मौजूद थे। नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके बाद आयोजित बैठक में ज्वेलर्स और स्वर्णकारों ने अपने व्यापार से संबंधित समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा गया, जिसका उद्देश्य व्यापारियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाना था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को भी एक ज्ञापन दिया गया, जिसमें सुरक्षा और पुलिस उत्पीड़न से बचाव की मांग की गई। इसी कार्यक्रम के दौरान अंजलि महाजन को महिला विंग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष ज्वेलर्स उपस्थित थे।


