दिल्ली में बिहारी युवक पांडव कुमार की हत्या का मामला गरमा गया है। जहानाबाद के राजद विधायक राहुल कुमार ने इस घटना को लेकर केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे पूरे बिहार के लिए शर्मनाक बताया। विधायक राहुल कुमार ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली और बिहार दोनों जगह ‘डबल इंजन’ की सरकार होने के बावजूद बिहारी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिल्ली में सरकार बिहार के समर्थन से बनती है, वहीं एक बिहारी युवक की निर्मम हत्या कर दी गई, जो हम सभी के लिए शर्मनाक है। नैतिकता के आधार पर दें इस्तीफा राजद विधायक ने बिहार के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यदि वे अपने राज्य के लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते, तो उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है, तो वे मंत्रियों को चूड़ियां भेजेंगे। विधायक ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बयान पर विशेष रूप से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मांझी को इस मामले में जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी, लेकिन उनका बयान और भाषा निंदनीय है। राहुल कुमार ने मांग की कि मांझी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उनके दिल्ली में रहते हुए ऐसी घटना होना शर्म की बात है। 4 तारीख के बाद भाजपा के पास नहीं रहेगा मुद्दा इस बीच, राहुल कुमार ने पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों पर भी बात की। उन्होंने ममता बनर्जी की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि ममता बनर्जी भारी मतों से जीत रही हैं और उनकी सरकार बननी तय है। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि 4 तारीख की मतगणना के बाद भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचेगा। विधायक ने तेजस्वी यादव की भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी के संबंध काफी मजबूत हैं। तेजस्वी यादव ने बंगाल में एक सप्ताह से अधिक समय बिताकर विभिन्न रैलियों और सभाओं में कड़ी मेहनत की है। राजद को उनकी जीत का पूरा विश्वास है। दिल्ली में बिहारी युवक पांडव कुमार की हत्या का मामला गरमा गया है। जहानाबाद के राजद विधायक राहुल कुमार ने इस घटना को लेकर केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे पूरे बिहार के लिए शर्मनाक बताया। विधायक राहुल कुमार ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली और बिहार दोनों जगह ‘डबल इंजन’ की सरकार होने के बावजूद बिहारी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिल्ली में सरकार बिहार के समर्थन से बनती है, वहीं एक बिहारी युवक की निर्मम हत्या कर दी गई, जो हम सभी के लिए शर्मनाक है। नैतिकता के आधार पर दें इस्तीफा राजद विधायक ने बिहार के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यदि वे अपने राज्य के लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते, तो उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है, तो वे मंत्रियों को चूड़ियां भेजेंगे। विधायक ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बयान पर विशेष रूप से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मांझी को इस मामले में जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी, लेकिन उनका बयान और भाषा निंदनीय है। राहुल कुमार ने मांग की कि मांझी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उनके दिल्ली में रहते हुए ऐसी घटना होना शर्म की बात है। 4 तारीख के बाद भाजपा के पास नहीं रहेगा मुद्दा इस बीच, राहुल कुमार ने पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों पर भी बात की। उन्होंने ममता बनर्जी की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि ममता बनर्जी भारी मतों से जीत रही हैं और उनकी सरकार बननी तय है। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि 4 तारीख की मतगणना के बाद भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचेगा। विधायक ने तेजस्वी यादव की भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी के संबंध काफी मजबूत हैं। तेजस्वी यादव ने बंगाल में एक सप्ताह से अधिक समय बिताकर विभिन्न रैलियों और सभाओं में कड़ी मेहनत की है। राजद को उनकी जीत का पूरा विश्वास है।


