मोतिहारी में 131 भागे अपराधियों पर इनाम घोषित:SP स्वर्ण प्रभात ने की कार्रवाई, 3 से 25 हजार तक का इनाम

मोतिहारी में 131 भागे अपराधियों पर इनाम घोषित:SP स्वर्ण प्रभात ने की कार्रवाई, 3 से 25 हजार तक का इनाम

मोतिहारी में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस ने 131 फरार अपराधियों की पहचान कर उन पर इनाम घोषित किया है। इन अपराधियों पर शराब तस्करी, स्प्रिट कारोबार, भू-माफियागिरी, आर्म्स एक्ट, लूट-डकैती और रंगदारी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। ये अपराधी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इनामी अपराधियों की यह सूची विशेष जांच और सत्यापन के बाद तैयार की गई है। इसमें वे अपराधी शामिल हैं जो लगातार फरार रहकर कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बने हुए हैं। इन अपराधियों पर 3 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का इनाम घोषित किया गया है, ताकि आम लोगों की मदद से भी इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। कई फरार अपराधी भूमिगत हो गए इस सूची के जारी होते ही अपराध जगत में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कई फरार अपराधी भूमिगत हो गए हैं, जबकि कुछ के आत्मसमर्पण करने की भी संभावना है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि फरार अपराधियों के पास अब दो ही विकल्प हैं—या तो वे स्वयं आत्मसमर्पण करें या फिर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, जिसमें कुर्की-जब्ती भी शामिल है, का सामना करें। पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई जारी सूची के अनुसार, इसमें 43 स्प्रिट तस्कर, 34 लूट और डकैती के आरोपी, 16 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त, एटीएम कटिंग गिरोह के सदस्य और जहरीली शराब कांड से जुड़े कई अपराधी शामिल हैं। इन सभी की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। एसपी ने दोहराया कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वे इनामी अपराधियों के संबंध में पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। मोतिहारी में अपराधियों के खिलाफ भविष्य में और भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है। मोतिहारी में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस ने 131 फरार अपराधियों की पहचान कर उन पर इनाम घोषित किया है। इन अपराधियों पर शराब तस्करी, स्प्रिट कारोबार, भू-माफियागिरी, आर्म्स एक्ट, लूट-डकैती और रंगदारी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। ये अपराधी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इनामी अपराधियों की यह सूची विशेष जांच और सत्यापन के बाद तैयार की गई है। इसमें वे अपराधी शामिल हैं जो लगातार फरार रहकर कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बने हुए हैं। इन अपराधियों पर 3 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का इनाम घोषित किया गया है, ताकि आम लोगों की मदद से भी इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। कई फरार अपराधी भूमिगत हो गए इस सूची के जारी होते ही अपराध जगत में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कई फरार अपराधी भूमिगत हो गए हैं, जबकि कुछ के आत्मसमर्पण करने की भी संभावना है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि फरार अपराधियों के पास अब दो ही विकल्प हैं—या तो वे स्वयं आत्मसमर्पण करें या फिर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, जिसमें कुर्की-जब्ती भी शामिल है, का सामना करें। पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई जारी सूची के अनुसार, इसमें 43 स्प्रिट तस्कर, 34 लूट और डकैती के आरोपी, 16 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त, एटीएम कटिंग गिरोह के सदस्य और जहरीली शराब कांड से जुड़े कई अपराधी शामिल हैं। इन सभी की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। एसपी ने दोहराया कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वे इनामी अपराधियों के संबंध में पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। मोतिहारी में अपराधियों के खिलाफ भविष्य में और भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *