मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उद्योग, खेल, सामाजिक विकास, जनसेवा और ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेते हुए वे कई विभागों की कामों की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में राज्य में निवेश बढ़ाने, खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं को प्रभावी बनाने और अक्षय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने जैसे विषय प्रमुख रूप से केंद्र में रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न विकासात्मक क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा करेंगे। 11 बजे- उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश प्रस्तावों, नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना, रोजगार सृजन और निवेशकों को दी जा रही सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। विभागीय योजनाओं और परियोजनाओं की स्थिति पर भी चर्चा होगी। 11:30 बजे- खेल विभाग की योजनाओं का जायजा लेंगे उद्योग विभाग की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे खेल विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान राज्य में खेल सुविधाओं के विस्तार, खेल अवसंरचना के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और विभिन्न खेल योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है। 12:30 बजे- गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, महिला एवं बाल विकास समेत विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं और संभावित सहयोग पर चर्चा हो सकती है। राज्य में विकास कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। 1 बजे- सहयोग शिविर पर प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे सहयोग शिविर से जुड़े प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, शिकायतों के त्वरित निपटारे और प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी जाएगी। 5 बजे- कैबिनेट बैठक में लेंगे हिस्सा शाम 5 बजे मुख्यमंत्री राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगे। कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा और महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए जाने की संभावना है। कई नई योजनाओं और प्रशासनिक प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। 6:30 बजे- पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक में जुड़ेंगे दिन के अंतिम कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से संबंधित बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। बैठक में रूफटॉप सोलर परियोजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों की संख्या, योजना के क्रियान्वयन और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उद्योग, खेल, सामाजिक विकास, जनसेवा और ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेते हुए वे कई विभागों की कामों की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में राज्य में निवेश बढ़ाने, खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं को प्रभावी बनाने और अक्षय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने जैसे विषय प्रमुख रूप से केंद्र में रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न विकासात्मक क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा करेंगे। 11 बजे- उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश प्रस्तावों, नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना, रोजगार सृजन और निवेशकों को दी जा रही सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। विभागीय योजनाओं और परियोजनाओं की स्थिति पर भी चर्चा होगी। 11:30 बजे- खेल विभाग की योजनाओं का जायजा लेंगे उद्योग विभाग की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे खेल विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान राज्य में खेल सुविधाओं के विस्तार, खेल अवसंरचना के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और विभिन्न खेल योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है। 12:30 बजे- गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, महिला एवं बाल विकास समेत विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं और संभावित सहयोग पर चर्चा हो सकती है। राज्य में विकास कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। 1 बजे- सहयोग शिविर पर प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे सहयोग शिविर से जुड़े प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, शिकायतों के त्वरित निपटारे और प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी जाएगी। 5 बजे- कैबिनेट बैठक में लेंगे हिस्सा शाम 5 बजे मुख्यमंत्री राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगे। कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा और महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए जाने की संभावना है। कई नई योजनाओं और प्रशासनिक प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। 6:30 बजे- पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक में जुड़ेंगे दिन के अंतिम कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से संबंधित बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। बैठक में रूफटॉप सोलर परियोजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों की संख्या, योजना के क्रियान्वयन और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की जाएगी।


