DM की अध्यक्षता में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम:शेखपुरा में 24 मामलों की सुनवाई, गर्मी में भी फरियादी बड़ी संख्या में पहुंचे

शेखपुरा में डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और शिकायतों को सीधे सुनकर मौके पर ही उनका निवारण करना है। उमस भरी गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भवन निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र, जमीन अतिक्रमण से मुक्ति, नगर परिषद शेखपुरा द्वारा आवंटित महात्मा गांधी मार्केट में दुकान को जबरन कब्जे से मुक्त कराने, पेयजल आपूर्ति के लिए नया चापाकल लगवाने, दाखिल खारिज करवाने, विद्युत बिल में सुधार, अटल कला भवन निर्माण में मजदूरी का भुगतान न होने, मारपीट और मुआवजे से संबंधित मामले शामिल थे। सभी फरियादियों से बारी-बारी से मुलाकात की डीएम शेखर आनंद ने सभी फरियादियों से बारी-बारी से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों की तत्काल जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम अब नियमित रूप से सप्ताह में दो दिन – प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी संबंधित कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े। आम लोगों की सुविधा का विशेष ख्याल रखने का निर्देश कार्यक्रम के दौरान, डीएम ने जिले के सभी कार्यालयों में आने वाले आम लोगों की सुविधा का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि कार्यालयों में आमजनों के लिए उचित बैठने की व्यवस्था, भीषण गर्मी को देखते हुए शुद्ध पेयजल की उत्तम व्यवस्था और महिला-पुरुष फरियादियों के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। डीएम ने विशेष रूप से दूर-दराज के गांवों से आने वाले बूढ़े-बुजुर्गों की समस्याओं पर ध्यान देने और उनके गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना जाना हमारा कर्तव्य है। शेखपुरा में डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और शिकायतों को सीधे सुनकर मौके पर ही उनका निवारण करना है। उमस भरी गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भवन निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र, जमीन अतिक्रमण से मुक्ति, नगर परिषद शेखपुरा द्वारा आवंटित महात्मा गांधी मार्केट में दुकान को जबरन कब्जे से मुक्त कराने, पेयजल आपूर्ति के लिए नया चापाकल लगवाने, दाखिल खारिज करवाने, विद्युत बिल में सुधार, अटल कला भवन निर्माण में मजदूरी का भुगतान न होने, मारपीट और मुआवजे से संबंधित मामले शामिल थे। सभी फरियादियों से बारी-बारी से मुलाकात की डीएम शेखर आनंद ने सभी फरियादियों से बारी-बारी से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों की तत्काल जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम अब नियमित रूप से सप्ताह में दो दिन – प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी संबंधित कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े। आम लोगों की सुविधा का विशेष ख्याल रखने का निर्देश कार्यक्रम के दौरान, डीएम ने जिले के सभी कार्यालयों में आने वाले आम लोगों की सुविधा का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि कार्यालयों में आमजनों के लिए उचित बैठने की व्यवस्था, भीषण गर्मी को देखते हुए शुद्ध पेयजल की उत्तम व्यवस्था और महिला-पुरुष फरियादियों के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। डीएम ने विशेष रूप से दूर-दराज के गांवों से आने वाले बूढ़े-बुजुर्गों की समस्याओं पर ध्यान देने और उनके गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना जाना हमारा कर्तव्य है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *