अररिया पंचायत चुनाव 2026 का आरक्षण प्रारूप प्रकाशित:आपत्तियां 18 मई तक दाखिल करें, अंतिम प्रकाशन 5 जून को

अररिया पंचायत चुनाव 2026 का आरक्षण प्रारूप प्रकाशित:आपत्तियां 18 मई तक दाखिल करें, अंतिम प्रकाशन 5 जून को

अररिया में पंचायत आम निर्वाचन-2026 के लिए आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर, वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर प्रपत्र-1 का प्रारूप 4 मई 2026 को प्रकाशित कर दिया गया है। इसके साथ ही इस पर दावा-आपत्ति दाखिल करने की प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है। यह प्रारूप मूल रूप से 27 अप्रैल को प्रकाशित किया जाना था, लेकिन कार्यक्रम में संशोधन के कारण इसकी तिथि में बदलाव किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा तैयार किए गए प्रपत्र-1 को हस्ताक्षर के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में एक विस्तृत समय-सारणी जारी की है। 18 मई तक दाखिल करें आपत्तियां जारी समय-सारणी के अनुसार, प्रपत्र-1 का प्रारूप 4 मई 2026 को प्रकाशित किया गया। आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 निर्धारित है। इन आपत्तियों का निष्पादन 22 मई 2026 तक किया जाएगा, जबकि अपील वादों का निष्पादन 29 मई 2026 तक पूरा होगा। प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन 5 जून 2026 को होगा और इसे 9 जून 2026 को जिला गजट में प्रकाशित किया जाएगा। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी पंच, मुखिया, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए आपत्तियां संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में दाखिल की जा सकती हैं। जिला परिषद सदस्य पद के लिए आपत्तियां संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में जमा करनी होंगी। सुनवाई के बाद जिला पदाधिकारी के समझ होगी अपील आपत्तियों की सुनवाई के बाद, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी या जिला पदाधिकारी के समक्ष अपील की जा सकेगी। प्रपत्र-1 ग्राम पंचायत कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय और अररिया समाहरणालय के सूचना पट्ट पर आम जनता के अवलोकन के लिए उपलब्ध कराया गया है। जिला प्रशासन ने इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया है। ग्राम पंचायत क्षेत्रों और हाट-बाजारों में डुगडुगी बजाकर, स्थानीय समाचार पत्रों, सोशल मीडिया, प्रेस नोट, लोकल टीवी चैनल और प्रचार वाहनों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। ऑनलाइन भी सुविधा उपलब्ध आमजन आधिकारिक वेबसाइट https://sec.bihar.gov.in/Prapatra1_ClaimObjection2026/ पर मोबाइल नंबर और OTP से लॉगिन करके प्रपत्र-1 देख सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज कर उसकी स्थिति भी ट्रैक कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयसीमा के अंदर अपनी आपत्तियां दर्ज कराएं ताकि आरक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी और न्यायसंगत तरीके से पूरी हो सके। यह प्रक्रिया पंचायत चुनाव की तैयारियों को और मजबूत बनाएगी। अररिया में पंचायत आम निर्वाचन-2026 के लिए आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर, वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर प्रपत्र-1 का प्रारूप 4 मई 2026 को प्रकाशित कर दिया गया है। इसके साथ ही इस पर दावा-आपत्ति दाखिल करने की प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है। यह प्रारूप मूल रूप से 27 अप्रैल को प्रकाशित किया जाना था, लेकिन कार्यक्रम में संशोधन के कारण इसकी तिथि में बदलाव किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा तैयार किए गए प्रपत्र-1 को हस्ताक्षर के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में एक विस्तृत समय-सारणी जारी की है। 18 मई तक दाखिल करें आपत्तियां जारी समय-सारणी के अनुसार, प्रपत्र-1 का प्रारूप 4 मई 2026 को प्रकाशित किया गया। आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 निर्धारित है। इन आपत्तियों का निष्पादन 22 मई 2026 तक किया जाएगा, जबकि अपील वादों का निष्पादन 29 मई 2026 तक पूरा होगा। प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन 5 जून 2026 को होगा और इसे 9 जून 2026 को जिला गजट में प्रकाशित किया जाएगा। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी पंच, मुखिया, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए आपत्तियां संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में दाखिल की जा सकती हैं। जिला परिषद सदस्य पद के लिए आपत्तियां संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में जमा करनी होंगी। सुनवाई के बाद जिला पदाधिकारी के समझ होगी अपील आपत्तियों की सुनवाई के बाद, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी या जिला पदाधिकारी के समक्ष अपील की जा सकेगी। प्रपत्र-1 ग्राम पंचायत कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय और अररिया समाहरणालय के सूचना पट्ट पर आम जनता के अवलोकन के लिए उपलब्ध कराया गया है। जिला प्रशासन ने इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया है। ग्राम पंचायत क्षेत्रों और हाट-बाजारों में डुगडुगी बजाकर, स्थानीय समाचार पत्रों, सोशल मीडिया, प्रेस नोट, लोकल टीवी चैनल और प्रचार वाहनों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। ऑनलाइन भी सुविधा उपलब्ध आमजन आधिकारिक वेबसाइट https://sec.bihar.gov.in/Prapatra1_ClaimObjection2026/ पर मोबाइल नंबर और OTP से लॉगिन करके प्रपत्र-1 देख सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज कर उसकी स्थिति भी ट्रैक कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयसीमा के अंदर अपनी आपत्तियां दर्ज कराएं ताकि आरक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी और न्यायसंगत तरीके से पूरी हो सके। यह प्रक्रिया पंचायत चुनाव की तैयारियों को और मजबूत बनाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *