सिटी रिपोर्टर|बेतिया/ नौतन पश्चिम चंपारण व गोपालगंज जिले को जोड़ने वाला गंडक नदी पर बना मंगलपुर-विशनपुर पुल में बने 9 इंच के गैप व पिलर संख्या-14 कॉक ऑर्ब्जर(स्प्रिंग) के नीचे की तरफ दब जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया गया है। ऐहतियात के तौर पर शुक्रवार की शाम से ही पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन ने नौतन प्रखंड के मच्छरगांवा से भारी वाहनों के लिए रुट डायवर्ट कर दिया है, वही, गोपालगंज जिला प्रशासन की ओर से पुल पर बैरिकेडिंग कर दिया गया है। शनिवार को एनएचआई की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। गोपालगंज प्रशासन की ओर से हल्के वाहनों की आवाजाही सीमित कर दी गई है। ^गंडक नदी पर बने मंगलपुर व विशुनपुर पुल में गैप बढ़ जाने को लेकर एनएचआई की टीम की ओर से मरम्मती कार्य किया जा रहा है। प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। -तरनजोत सिंह, डीएम सिटी रिपोर्टर|बेतिया/ नौतन पश्चिम चंपारण व गोपालगंज जिले को जोड़ने वाला गंडक नदी पर बना मंगलपुर-विशनपुर पुल में बने 9 इंच के गैप व पिलर संख्या-14 कॉक ऑर्ब्जर(स्प्रिंग) के नीचे की तरफ दब जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया गया है। ऐहतियात के तौर पर शुक्रवार की शाम से ही पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन ने नौतन प्रखंड के मच्छरगांवा से भारी वाहनों के लिए रुट डायवर्ट कर दिया है, वही, गोपालगंज जिला प्रशासन की ओर से पुल पर बैरिकेडिंग कर दिया गया है। शनिवार को एनएचआई की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। गोपालगंज प्रशासन की ओर से हल्के वाहनों की आवाजाही सीमित कर दी गई है। ^गंडक नदी पर बने मंगलपुर व विशुनपुर पुल में गैप बढ़ जाने को लेकर एनएचआई की टीम की ओर से मरम्मती कार्य किया जा रहा है। प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। -तरनजोत सिंह, डीएम


