संभल में 1,100 बीघा झील का जीर्णोद्धार शुरू:CSR फंड से 225 बीघा का सौंदर्यीकरण, 875 बीघा में मछली पालन होगा

संभल में 1,100 बीघा झील का जीर्णोद्धार शुरू:CSR फंड से 225 बीघा का सौंदर्यीकरण, 875 बीघा में मछली पालन होगा

संभल में झीलों और तालाबों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर 1100 बीघा की एक विशाल झील के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है। इसमें से 225 बीघा हिस्से का सौंदर्यीकरण कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के तहत किया जाएगा। यह पहल संभल तहसील के मदापुर भारतल गांव में की गई है। मंगलवार दोपहर 3 बजे संभल की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) निधि पटेल, नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल, राजस्व टीम और यारा फर्टिलाइजर कंपनी के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। शाम 4 बजे विधि-विधान से पूजन के बाद सौंदर्यीकरण का कार्य विधिवत शुरू किया गया। एसडीएम निधि पटेल ने इस अवसर पर बताया कि सीएसआर के तहत कंपनियों का यह दायित्व है कि वे जिन सामाजिक संसाधनों का उपयोग करती हैं, उसके बदले समाज को कुछ प्रतिफल दें। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई शासन के मूल उद्देश्य को पूरा करने में सहायक होगी, जिसका लक्ष्य जल निकायों को संरक्षित करना है। एसडीएम निधि पटेल ने आगे बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य सभी जल निकायों को संरक्षित करना और उनके मूल स्वरूप को बहाल करना है। यदि कोई जल निकाय समतल हो गया है या उस पर अवैध कब्जा है, तो उसका चिन्हांकन कर उसे उसके वास्तविक स्वरूप में वापस लाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 1100 बीघा की इस झील में से 225 बीघा का हिस्सा यारा फर्टिलाइजर कंपनी को सीएसआर फंड के तहत सौंदर्यीकरण के लिए दिया गया है। शेष 875 बीघा झील का उपयोग मछली पालन के लिए किया जाएगा। इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर भी सृजित होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *