अररिया में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। विद्युत बिलों में त्रुटियों या गड़बड़ियों को तुरंत दूर करने के लिए बिजली विभाग ने पूरे अप्रैल महीने में विशेष शिविरों का आयोजन शुरू किया है। ये शिविर हर सोमवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कनीय विद्युत अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता और विद्युत कार्यपालक अभियंता के कार्यालयों में लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में उपभोक्ता अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय पहुंचकर बिल से जुड़ी किसी भी शिकायत का निवारण करा सकते हैं। इनमें गलत रीडिंग, नाम-पते की त्रुटि, ज्यादा बिल आना, मीटर संबंधी समस्या, कम वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मर, झुके हुए पोल, ढीली तारें, नया कनेक्शन, नामांतरण, स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शिकायतें, कृषि कनेक्शन और पीएम सूर्य घर योजना जैसे मुद्दों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जाएगा। सभी शिकायतें 72 घंटे के भीतर निपटाई जाएं विभाग का लक्ष्य है कि सभी शिकायतें 72 घंटे के भीतर निपटाई जाएं। बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेज लेकर इन शिविरों में अवश्य पहुंचें ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा यह विशेष अभियान केवल अप्रैल माह तक ही चलेगा। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अप्रैल के बाद यदि कोई उपभोक्ता अपना बिजली बिल नहीं भरता है, तो उसका विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। यह पहल अररिया के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने और बिलिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में उठाया गया है। बिहार ऊर्जा विभाग का यह प्रयास उपभोक्ता सेवा को बेहतर बनाने का एक हिस्सा है। अररिया में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। विद्युत बिलों में त्रुटियों या गड़बड़ियों को तुरंत दूर करने के लिए बिजली विभाग ने पूरे अप्रैल महीने में विशेष शिविरों का आयोजन शुरू किया है। ये शिविर हर सोमवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कनीय विद्युत अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता और विद्युत कार्यपालक अभियंता के कार्यालयों में लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में उपभोक्ता अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय पहुंचकर बिल से जुड़ी किसी भी शिकायत का निवारण करा सकते हैं। इनमें गलत रीडिंग, नाम-पते की त्रुटि, ज्यादा बिल आना, मीटर संबंधी समस्या, कम वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मर, झुके हुए पोल, ढीली तारें, नया कनेक्शन, नामांतरण, स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शिकायतें, कृषि कनेक्शन और पीएम सूर्य घर योजना जैसे मुद्दों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जाएगा। सभी शिकायतें 72 घंटे के भीतर निपटाई जाएं विभाग का लक्ष्य है कि सभी शिकायतें 72 घंटे के भीतर निपटाई जाएं। बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेज लेकर इन शिविरों में अवश्य पहुंचें ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा यह विशेष अभियान केवल अप्रैल माह तक ही चलेगा। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अप्रैल के बाद यदि कोई उपभोक्ता अपना बिजली बिल नहीं भरता है, तो उसका विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। यह पहल अररिया के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने और बिलिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में उठाया गया है। बिहार ऊर्जा विभाग का यह प्रयास उपभोक्ता सेवा को बेहतर बनाने का एक हिस्सा है।


