10 साल के रिलेशन के बाद शादी से इनकार:सीतामढ़ी में प्रेमिका ने खाया जहर, 9 जून को प्रेमी दूसरी लड़की से कर रहा शादी

10 साल के रिलेशन के बाद शादी से इनकार:सीतामढ़ी में प्रेमिका ने खाया जहर, 9 जून को प्रेमी दूसरी लड़की से कर रहा शादी

सीतामढ़ी में 10 साल के रिलेशन के बाद बॉयफ्रेंड ने शादी से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर युवती ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नानपुर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव की है। पीड़ित युवती ने नानपुर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी मो. आलमगिर के बेटे मो. दस्तगीर पर 10 साल के रिश्ते के बाद शादी से इनकार, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि दस्तगीर लगातार उससे शादी करने का भरोसा देता रहा। इसी वादे पर वह इतने सालों तक उसके साथ रही। 9 जून को बॉयफ्रेंड की है शादी परिजनों के अनुसार, हाल ही में दस्तगीर की शादी कहीं और तय हो गई है और आगामी 9 जून को उसकी शादी होने वाली है। इसकी जानकारी मिलने के बाद युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया। युवती का आरोप है कि इसके बाद दस्तगीर ने उसके साथ मारपीट की और उसे व उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से मानसिक रूप से आहत युवती ने कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों ने बताया कि हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है। युवती का कहना है कि यदि उसके या उसके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी दस्तगीर और उसके परिवार की होगी। वहीं, इस मामले पर नानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक उन्हें कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। सीतामढ़ी में 10 साल के रिलेशन के बाद बॉयफ्रेंड ने शादी से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर युवती ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नानपुर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव की है। पीड़ित युवती ने नानपुर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी मो. आलमगिर के बेटे मो. दस्तगीर पर 10 साल के रिश्ते के बाद शादी से इनकार, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि दस्तगीर लगातार उससे शादी करने का भरोसा देता रहा। इसी वादे पर वह इतने सालों तक उसके साथ रही। 9 जून को बॉयफ्रेंड की है शादी परिजनों के अनुसार, हाल ही में दस्तगीर की शादी कहीं और तय हो गई है और आगामी 9 जून को उसकी शादी होने वाली है। इसकी जानकारी मिलने के बाद युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया। युवती का आरोप है कि इसके बाद दस्तगीर ने उसके साथ मारपीट की और उसे व उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से मानसिक रूप से आहत युवती ने कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों ने बताया कि हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है। युवती का कहना है कि यदि उसके या उसके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी दस्तगीर और उसके परिवार की होगी। वहीं, इस मामले पर नानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक उन्हें कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *