गया के टिकारी क्षेत्र में स्थित प्रकाश उत्सव मैरेज हॉल में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुशांत कुमार चंचल और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रवीण कुंदन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। प्रशासन को मैरेज हॉल में अवैध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 6 महिलाओं और 6 पुरुषों सहित कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया। सभी को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। पुलिस ने कई मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री और तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। मैरेज हॉल के संचालक देवदत्त यादव अरेस्ट इस अभियान में टिकारी अंचल अधिकारी मयंक शेखर, एमओ चंदन कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर आशीष मिश्रा और टिकारी थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। अधिकारियों ने समन्वय के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मैरेज हॉल के संचालक देवदत्त यादव को भी गिरफ्तार किया है। प्रशासन का आरोप है कि हॉल का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद मैरेज हॉल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रशासन ने संकेत दिया है कि टिकारी और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी नजर रखी जा रही है। यदि कहीं भी अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं, तो इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। गया के टिकारी क्षेत्र में स्थित प्रकाश उत्सव मैरेज हॉल में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुशांत कुमार चंचल और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रवीण कुंदन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। प्रशासन को मैरेज हॉल में अवैध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 6 महिलाओं और 6 पुरुषों सहित कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया। सभी को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। पुलिस ने कई मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री और तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। मैरेज हॉल के संचालक देवदत्त यादव अरेस्ट इस अभियान में टिकारी अंचल अधिकारी मयंक शेखर, एमओ चंदन कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर आशीष मिश्रा और टिकारी थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। अधिकारियों ने समन्वय के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मैरेज हॉल के संचालक देवदत्त यादव को भी गिरफ्तार किया है। प्रशासन का आरोप है कि हॉल का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद मैरेज हॉल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रशासन ने संकेत दिया है कि टिकारी और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी नजर रखी जा रही है। यदि कहीं भी अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं, तो इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।


