नवादा में 6 जून को रोजगार कैंप:टीचर के 5 पदों पर भर्ती, 13000 रुपए मंथली सैलरी

नवादा में 6 जून को रोजगार कैंप:टीचर के 5 पदों पर भर्ती, 13000 रुपए मंथली सैलरी

नवादा में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 6 जून, 2026 को एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई.टी.आई.), नवादा के प्रांगण में लगेगा। इसमें फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, नई दिल्ली द्वारा शिक्षक के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने बताया कि इन पदों के लिए स्नातक (Graduation) के साथ बेसिक अंग्रेजी का ज्ञान होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹13,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई इसके अतिरिक्त, ई.पी.एफ., ईंधन भत्ता और स्थानांतरण के बाद किराया सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है और कार्यस्थल बिहार राज्य में होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, पहचान-पत्र की छायाप्रति, रंगीन फोटो और बायोडाटा के साथ कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। रोजगार कैंप पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। नियोजन की शर्तों के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे केवल वही अभ्यर्थी इस रोजगार कैंप में भाग ले सकेंगे, जिनका निबंधन एन.सी.एस. (NCS) पोर्टल पर है। जिन अभ्यर्थियों का निबंधन नहीं है, वे स्वयं अथवा जिला नियोजनालय, नवादा के माध्यम से एन.सी.एस. पोर्टल पर अपना निबंधन कराकर कैंप में शामिल हो सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं और नियोजन की शर्तों के लिए वे स्वयं उत्तरदायी होंगे। जिला नियोजनालय इस प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगा। नवादा में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 6 जून, 2026 को एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई.टी.आई.), नवादा के प्रांगण में लगेगा। इसमें फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, नई दिल्ली द्वारा शिक्षक के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने बताया कि इन पदों के लिए स्नातक (Graduation) के साथ बेसिक अंग्रेजी का ज्ञान होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹13,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई इसके अतिरिक्त, ई.पी.एफ., ईंधन भत्ता और स्थानांतरण के बाद किराया सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है और कार्यस्थल बिहार राज्य में होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, पहचान-पत्र की छायाप्रति, रंगीन फोटो और बायोडाटा के साथ कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। रोजगार कैंप पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। नियोजन की शर्तों के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे केवल वही अभ्यर्थी इस रोजगार कैंप में भाग ले सकेंगे, जिनका निबंधन एन.सी.एस. (NCS) पोर्टल पर है। जिन अभ्यर्थियों का निबंधन नहीं है, वे स्वयं अथवा जिला नियोजनालय, नवादा के माध्यम से एन.सी.एस. पोर्टल पर अपना निबंधन कराकर कैंप में शामिल हो सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं और नियोजन की शर्तों के लिए वे स्वयं उत्तरदायी होंगे। जिला नियोजनालय इस प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *