RCB vs GT: गुजरात ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए। उनके लिए वाशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों में 50 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने तीन विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट झटके।
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Final, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए गुजरात को 155 रन पर रोक दिया है।
Sports – Patrika | CMS


