एक्सीडेंट से पहले राजस्थान में छाछ पी रहे थे आर बी चौधरी, रुला गया चंद घंटे पहला का आखिरी वीडियो

एक्सीडेंट से पहले राजस्थान में छाछ पी रहे थे आर बी चौधरी, रुला गया चंद घंटे पहला का आखिरी वीडियो

RB Choudary Last Video Before Accident: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता आर बी चौधरी अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनके जाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों की आंखें नम कर रहा है। राजस्थान यात्रा के दौरान परिवार और दोस्तों के साथ बिताए उनके आखिरी खुशहाल पल अब फैंस के लिए यादगार बन चुके हैं।

वीडियो में आर बी चौधरी बेहद खुश नजर आ रहे हैं, हंसते-बोलते और अपने करीबियों के साथ खाना खाते दिखाई दे रहे हैं। किसी ने शायद सोचा भी नहीं था कि कुछ ही दिनों बाद यही मुस्कुराता चेहरा हमेशा के लिए खामोश हो जाएगा।

फिल्म इंडस्ट्री को दिए कई सुपरस्टार (R.B. Choudary death)

आर बी चौधरी सिर्फ एक निर्माता नहीं थे, बल्कि वो साउथ सिनेमा के उन चुनिंदा लोगों में गिने जाते थे जिन्होंने कई कलाकारों के करियर को नई दिशा दी। विजय, अजीत कुमार और जीवा जैसे सितारों के साथ उन्होंने कई सफल फिल्मों का निर्माण किया। इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक ऐसे इंसान की थी जो नए कलाकारों और निर्देशकों को मौका देने से कभी पीछे नहीं हटते थे।

उनकी अचानक मौत की खबर ने पूरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया। कई बड़े सितारे उनके घर पहुंचे और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई।

राजस्थान का वीडियो देख टूट गए फैंस (RB Choudary Last Video Before Accident)

आर बी चौधरी के निधन के बाद राजस्थान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हादसे से कुछ समय पहले का है। वीडियो में वो बेहद सामान्य और स्वस्थ दिखाई दे रहे हैं। परिवार के साथ हंसी-मजाक करते हुए उनकी खुशी साफ झलक रही है।

इसी वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो उठे। एक यूजर ने लिखा, ‘दो दिन पहले दोस्तों के साथ हंसते हुए खाना खा रहे थे… जिंदगी कब क्या मोड़ ले ले कोई नहीं जानता।’ यह लाइन कई लोगों को भावुक कर गई। कई फैंस ने लिखा कि जीवन कितना अनिश्चित है, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता।

सड़क हादसे ने छीनी बड़ी शख्सियत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोधपुर में आर बी चौधरी एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जैसे ही यह खबर सामने आई, फिल्म जगत में मातम पसर गया। उनके निधन की सूचना ने फैंस को भी गहरे सदमे में डाल दिया।

आर.बी. चौधरी ने अपने लंबे करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया था। उनकी कंपनी ने तमिल, तेलुगु और दूसरी दक्षिण भारतीय भाषाओं में कई सफल फिल्में दीं। यही वजह है कि उनके जाने को इंडस्ट्री की अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

जीवा के आंसुओं ने तोड़ दिया सबका दिल

अंतिम विदाई के दौरान सबसे भावुक पल तब देखने को मिला जब उनके बेटे और अभिनेता जीवा खुद को संभाल नहीं पाए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जीवा फूट-फूटकर रोते नजर आए। इस दौरान कई फिल्मी सितारे उन्हें सांत्वना देते दिखाई दिए। अभिनेता विजय भी जीवा को गले लगाकर ढांढस बंधाते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *