Ranveer Singh Don 3 Controversy: बीते बुधवार यानी Federation of Western India Cine Employees (FWICE) ने धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किया गया अपना ‘असहयोग’ (Non-cooperative) वाला निर्देश वापस ले लिया है। FWICE ने ये निर्देश रणवीर द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म ‘Don 3’ की शूटिंग शुरू होने से ठीक तीन हफ्ते पहले ही फिल्म छोड़ने के चलते हुए विवाद के कारण लगाया था। अब फिल्म वर्कर्स बॉडी Producers Guild of India ने भी एक्टर्स और सदस्यों के ऐसे कदम उठाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है, जिससे प्रोड्यूसर्स को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इसी बीच Guild ने इस बात की हिंट दी है कि रणवीर सिंह और Don 3 के मेकर्स के बीच का ये विवाद अभी भी अनसुलझा ही है। ख़बरों के मुताबिक, ये संगठन आने वाले हफ्तों में इस मुद्दे को सुलझाने के लिए एक मीटिंग करने की तैयारी कर रहा है।
अभी भी क्यों जारी है, रणवीर सिंह और Don 3 का ये विवाद?
जानकारी के लिए बता दें कि एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में, Guild के वाइस प्रेजिडेंट, मनीष गोस्वामी ने बताया कि रणवीर सिंह और ‘Don 3’ की टीम जल्द ही एक इम्पोर्टेन्ट के मीटिंग करके इस मुद्दे को सुलझाने परबात करेंगे। इस मीटिंग का मकसद विवाद को ख़त्म करने के लिए एक निष्पक्ष समाधान निकालना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, “हम शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करते हैं और उम्मीद करते हैं कि दोनों पक्ष बातचीत करके इस मामले को सुलझा लेंगे। हालांकि, अगर जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई का रास्ता भी हमेशा खुला है।”
बता दें कि रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि Producers Guild of India की आने वाली मीटिंग्स में न सिर्फ मौजूदा विवाद को सुलझाने पर चर्चा होगी, बल्कि एक्टर्स की कमिटमेंट्स और प्रोड्यूसर्स के हितों की सुरक्षा को लेकर भी दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे।
Don 3 के प्रोड्यूसर्स को नहीं मिला मुआवजा
हालांकि, Don 3 के प्रोड्यूसर्स को अभी तक रणवीर सिंह की तरफ से 45 करोड़ रुपये का मुआवज़ा नहीं मिला है। जबकि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने ये सुनिश्चित किया है कि फिल्म की शूटिंग से पहले की तैयारियों में शामिल सभी लोगों का पेमेंट कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया ताकि मौजूदा कानूनी विवाद के दौरान किसी को भी पैसों का नुकसान न हो।
क्या है रणवीर सिंह और Don 3 विवाद
बता दें कि बीते बुधवार को, Producers Guild of India ने FWICE द्वारा रणवीर के खिलाफ जारी ‘नॉन-कोऑपरेशन जेनरेटिव’ निर्देश वापस लेने से पहले एक बयान जारी किया था। इस संगठन ने ऑफिशियली रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने और अक्षय खन्ना द्वारा ‘दृश्यम 3’ छोड़ने के मामलों पर अपनी बात रखी।
इसके साथ ही बयान में इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को चेतावनी दी गई कि ऐसे मामलों के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसमें कहा गया कि इन घटनाओं से फिल्मों की छवि और भरोसे को नुकसान पहुंचा है। साथ ही, इन प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाले कई टेक्नीशियनों और क्रू मेंबर्स की आजीविका भी प्रभावित हुई है।
गिल्ड ने यह भी बताया कि वो एक पारदर्शी और निष्पक्ष माहौल के लिए खड़ा है, और कंटेंट बनाने की प्रक्रिया में आने वाली किसी भी रुकावट या बाधा की कड़ी निंदा करता है। ऐसा रवैया न केवल गलत है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के सहयोग और एकता के माहौल को भी प्रभावित करता है।
जानकारी के लिए बता दें कि डॉन 3 और उससे जुड़ा विवाद FWICE तक पहुंचने के बावजूद, रणवीर सिंह ने अभी तक ‘डॉन 3’ के निर्माताओं को मुआवजा नहीं दिया है। इस स्थिति पर और जानकारी आने वाले हफ्तों में मिलने की उम्मीद है।



OFFICIAL STATEMENT BY PRODUCERS GUILD OF INDIA