रामचरण ने जसप्रीत बुमराह से मांगी माफी:गलती से फुटबॉल से जोड़ दिया था क्रिकेटर का नाम; कहा- लोगों और उत्साह के बीच भूल हुई

रामचरण ने जसप्रीत बुमराह से मांगी माफी:गलती से फुटबॉल से जोड़ दिया था क्रिकेटर का नाम; कहा- लोगों और उत्साह के बीच भूल हुई

साउथ फिल्म स्टार रामचरण अपनी आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ के म्यूजिक लॉन्च के लिए भोपाल पहुंचे थे। इस इवेंट में उनके साथ एआर रहमान और जान्हवी कपूर भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान रामचरण ने भारतीय क्रिकेटरों की तारीफ की, लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जिक्र करते हुए उनसे एक भूल हो गई। उन्होंने क्रिकेट की जगह गलती से फुटबॉल से जोड़ दिया। इसका वीडियो सामने आने के बाद रामचरण ने तुरंत बुमराह से माफी मांगी और इसे भीड़ के बीच हुई उत्साह में हुई गलती बताया है। क्रिकेटरों को बताया लीजेंड और फायर
भोपाल में हुए इस कार्यक्रम के दौरान रामचरण से भारतीय क्रिकेटरों को कुछ शब्दों में बताने के लिए कहा गया था। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के करियर को ‘लंबा और महान सफर’ बताया। महेंद्र सिंह धोनी को ‘शांत और कूल’ कहा, जबकि रोहित शर्मा को ‘हर किसी का पसंदीदा इंसान’ बताया। विराट कोहली का नाम सामने आने पर उन्होंने सिर्फ एक शब्द ‘फायर’ कहा। मांगी माफी, खुद को बताया भुलक्कड़
वीडियो सामने आने के बाद रामचरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने लिखा, “उफ्फ… मैं कभी-कभी नामों को लेकर चीजें भूल जाता हूं। इस गड़बड़ी के लिए जसप्रीत बुमराह जी से माफी मांगता हूं। इतने उत्साह और भारी भीड़ के बीच यह सिर्फ एक इंसानी भूल थी।” रामचरण ने आगे लिखा कि वे बुमराह का बहुत सम्मान करते हैं और उनके खेल की सराहना करते हैं। फिल्म ‘पेड्डी’ के बारे में जानिए
फिल्म ‘पेड्डी’ एक बड़ी पैन-इंडिया फिल्म है, जिसकी स्टारकास्ट भोपाल में इसके संगीत को प्रमोट करने आई थी। इस फिल्म में रामचरण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने तैयार किया है। रामचरण की पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ की सफलता के बाद से ही उत्तर भारत में भी उनकी फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी दिलचस्पी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *