Michael Jackson पर Ram Gopal Varma का बड़ा बयान, बोले- मैंने कभी ऐसा दर्द महसूस नहीं किया

Michael Jackson पर Ram Gopal Varma का बड़ा बयान, बोले- मैंने कभी ऐसा दर्द महसूस नहीं किया

Ram Gopal Varma and Michael Jackson: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा उर्फ RGV ने माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसा इमोशनल नोट शेयर किया जिसे पढ़कर आंखें नम हो जाएंगी। बता दें, राम गोपाल वर्मा ने विजयवाड़ा के एक छोटे से वीडियो पार्लर की उस पहली मुलाकात से लेकर 2009 में माइकल जैक्सन की मौत की खबर तक अपनी पूरी जर्नी को बेहद खूबसूरती से बयान किया।

माइकल जैक्सन मर चुका है

इस पर राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि 25 जून 2009 की सुबह जब वो नींद से उठे तो टीवी पर कुछ शब्द दिखे, “माइकल जैक्सन मर चुका है, मैंने कभी ऐसा दर्द महसूस नहीं किया।” उन्होंने लिखा कि कई सेकंड तक उन्हें लगा ये बुरा सपना है। उन्होंने रिमोट उठाकर चैनल बदले लेकिन हर जगह वही खबर थी। तब उन्हें एहसास हुआ कि जो नामुमकिन था वो हो गया था। यहीं नहीं, राम गोपाल वर्मा ने कहा कि वो माइकल जैक्सन से “नफरत” करते हैं लेकिन ये नफरत दरअसल एक गहरे प्यार की पहचान है। वो नफरत इसलिए कि माइकल ने साबित कर दिया कि वो भी एक इंसान थे, उनका दिल भी धड़कना बंद हो सकता था।

इतना ही नहीं, RGV ने याद किया कि 2 जनवरी 1984 को इंजीनियरिंग कॉलेज के दिनों में एक दोस्त उन्हें विजयवाड़ा के एक छोटे से वीडियो पार्लर में ले गया था। लाइट बंद हुई और ‘थ्रिलर’ ने उनके पेट में जैसे घूंसा मार दिया। उन्होंने लिखा कि ये सिर्फ एक गाना या डांस नहीं था, ये एक हमला था। माइकल इंसान की तरह नहीं हिलते थे, वो फिसलते थे, तैरते थे और पर्दे पर ऐसे राज करते थे जैसे कोई अलौकिक शक्ति किसी इंसानी शरीर में उतर आई हो। साथ ही, RGV लिखते हैं कि वो उस पार्लर से निकले तो दिल धड़क रहा था, दिमाग घूम रहा था। उन्हें लगा,”ये कोई असली इंसान नहीं हो सकता।”

माइकल का काम वो बेंचमार्क बन गया

बता दें, राम गोपाल वर्मा ने ये भी बताया कि उनके पूरे करियर में जब भी किसी गाने की पिक्चराइजेशन पर चर्चा होती है टीम के साथ हो या किसी और डायरेक्टर के साथ बात हमेशा माइकल के वीडियो पर आकर रुक जाती थी। ‘बीट इट’, ‘बिली जीन’, ‘स्मूथ क्रिमिनल’, ‘ब्लैक ऑर व्हाइट’ हर एक नया टेस्टामेंट था। माइकल का काम वो बेंचमार्क बन गया जिसे कोई हासिल नहीं कर सका। साथ ही, उन्होंने कहा कि माइकल पर लगे आरोप और विवाद उनके लिए कभी मायने नहीं रखे। वो उनके लिए हमेशा “भगवान की खास रचना” ही रहे।

आखिरकार राम गोपाल वर्मा ने अपने नोट के लास्ट में एक काव्यात्मक और इमोशनल शब्द लिखा कि माइकल जहां भी हों किसी भी डायमेंशन में वो गैलेक्सी में मूनवॉक कर रहे होंगे, अंतरिक्ष में तूफान पैदा कर रहे होंगे और विजयवाड़ा के उस वीडियो पार्लर में जो हैरानी उन्होंने दी वो RGV अपने साथ जिंदगीभर रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *