Rakhi Sawant statement On Dating Rumours Vijay Aur Trisha: एक्टर से सीएम बने थलपति विजय की तमिलनाडु चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद से उनकी और एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन की डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गई हैं। इन अफवाहों पर अब बॉलीवुड की सबसे बेबाक आवाज राखी सावंत ने भी अपनी राय दे डाली और वो राय सुनकर सोशल मीडिया पर हंसी और चर्चा दोनों शुरू हो गई।
विजय और तृशा को शादी कर लेनी चाहिए
राखी सावंत ने फिल्मीमंत्रा मीडिया से बातचीत में बिना किसी लाग-लपेट के कहा कि विजय और तृशा को शादी कर लेनी चाहिए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में जोड़ा कि वो मेहंदी की रस्म में जरूर आएंगी। साथ ही, राखी ने बताया कि तृशा और उनका रिश्ता पुराना है। दोनों ने बॉलीवुड में एक साथ अपना स्ट्रगल शुरू किया था। इसके बाद तृशा साउथ चली गईं और वहां अपना नाम बनाया। राखी ने कहा कि दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी है।
इतना ही नहीं, राखी ने विजय की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि वो तमिलनाडु में इतनी सीटें जीतने वाले पहले ऐसे नेता हैं। उन्होंने ये भी कहा कि विजय के साथ एक गाना करना उनका पुराना सपना था लेकिन मौका नहीं मिला। अब वो मजाक में बोलीं कि उनकी पार्टी TVK में ही शामिल हो जाना चाहिए।
4 मई को चुनाव के नतीजे आए थे और तृशा का 43वां जन्मदिन भी
4 मई को चुनाव के नतीजे आए और वही दिन तृशा का 43वां जन्मदिन भी था। जब विजय आगे चल रहे थे तब तृशा उनके घर भी पहुंची थीं जिसने अफवाहों को और हवा दी। हालांकि न विजय और न ही तृशा ने इन अटकलों पर अभी तक कोई बयान दिया है। बता दें, विजय के फैंस अब उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं तृशा 15 मई 2026 को ‘करुप्पु’ में नजर आएंगी। साथ ही, राखी सावंत की ये बेबाकी नई नहीं है, लेकिन इस बार उन्होंने जो कहा वो विजय-तृशा के लाखों फैंस के दिल की बात है। तो वहीं आपको बता दें कि थलापति विजय की ये जीत उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं और ये वायरल वीडियो उस अटूट प्रेम की एक जीती-जागती मिसाल है।


