‘राजभर अखिलेश की गुलामी करते थे, हाथ-पांव जोड़कर टिकट लिया’:कानपुर देहात में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार ने कहा- सारी टिकट बेच दी

‘राजभर अखिलेश की गुलामी करते थे, हाथ-पांव जोड़कर टिकट लिया’:कानपुर देहात में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार ने कहा- सारी टिकट बेच दी

समाजवादी पार्टी ने कानपुर देहात में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को ‘हल्के कद का नेता’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजभर पहले अखिलेश यादव के यहां ‘गुलामी’ करते थे। पिछले चुनाव में हाथ-पांव जोड़कर टिकट ले गए। बेरिया के अनुसार, राजभर ने इन टिकटों को 35, 40 और 50 लाख रुपए में बेच दिया और फिर सभी सीटें हार गए उन्होंने बताया कि बाद में अखिलेश यादव ने एक बैठक में स्वीकार किया था कि उनसे ‘बहुत बड़ी गलती’ हुई थी। बेरिया ने बताया उस बैठक में वो लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने टिकट खरीदा था। उन्होंने कहा- हमने पैसा दिया था अब बताइए इतने हल्के कद का नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के बारे में क्या बात करेगा। बेरिया बोले ओम प्रकाश राजभर का काम सिर्फ पार्टी बदल कर टिकट लेना और बेच देना है।
समाजवादी पार्टी अब उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन मजबूत करने के लिए सड़कों पर उतरकर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। पार्टी बेरोजगारी, महंगाई सहित कई मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने की रणनीति बना रही है। पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को आधार बनाकर जनता के बीच पैठ बनाने की कवायद की जा रही है।
वहीं, कानपुर देहात के माती स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में एक बैठक हुई। यह बैठक जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव ‘बबलू राजा’ के नेतृत्व में हुई, जिसमें सपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और आगामी रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने पूर्व सांसद राजा राम पाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया के साथ मिलकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर पीडीए का आरक्षण छीनने का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतरने की बात कही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *