Rajasthan Royals in IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में 14 में से 8 मैच जीते और अंतिम 4 में जगह बनाई। अब उसका सामना एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में 9 मैच जीतकर अंतिम चार का टिकट कंफर्म कर लिया था, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 14 में से 8 मैच जीतकर प्लेऑफ का टिकट हासिल किया।
चौथे स्थान है राजस्थान रॉयल्स
आपको बता दें कि अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु पहले स्थान पर है, गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर है। तीनों टीमों ने 14 में से 9 मुकाबले जीते हैं, लेकिन नेट रन रेट आरसीबी का बेहतर होने की वजह से वह पहले स्थान पर है। वहीं 18 अंक होने के बावजूद गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से खराब नेट रनरेट होने की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर है और उसे एलिमिनेटर खेलना पड़ रहा है। अब उनका सामना 14 में से 8 मुकाबले जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स से होगा।
अब सवाल यह है कि क्या राजस्थान रॉयल्स खिताब जीत पाएगी? क्या आज तक आईपीएल के इतिहास में ऐसा हुआ है कि एलिमिनेटर खेलने वाली या अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम ने खिताब जीता हो? तो आपको बता दें कि आईपीएल का इतिहास ऐसा रहा है, जिसमें 12 बार क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम ने खिताब जीता है। इसके अलावा 7 बार ऐसा हुआ है जब क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम ने ट्रॉफी उठाई।
IPL में आज तक नहीं हुआ ऐसा
आईपीएल के 18 साल के इतिहास में सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है, जब एलिमिनेटर खेलने वाली टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया और वह टीम सनराइजर्स हैदराबाद थी, जिसने 2016 में तीसरे स्थान पर रहते हुए अंतिम चार में जगह बनाई थी और फिर क्वालीफायर-2 जीतकर फाइनल में पहुंची थी। इसके बाद फाइनल में उसने आरसीबी को हराकर खिताब जीता था।
लेकिन आईपीएल के इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ कि अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम ने कभी खिताब जीता हो। हालांकि अगर राजस्थान रॉयल्स ऐसा कर देती है, तो यह आईपीएल के 18 साल के इतिहास में पहली बार होगा, जब कोई टीम चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंची हो और फिर उसने खिताब जीता हो।
क्या करना होगा RR को?
अगर राजस्थान रॉयल्स को खिताब जीतना है, तो पहले उसे सनराइजर्स हैदराबाद को हराना होगा और फिर क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु में से जो भी टीम सामने आएगी, उसे हराकर फाइनल में पहुंचना होगा। इसके बाद फाइनल में भी जीत हासिल करनी होगी। मतलब उसे आगे के लगातार 3 मैच जीतने होंगे। अब देखना यह होगा कि राजस्थान रॉयल्स का सफर कहां तक जाता है।
Sports – Patrika | CMS




