Rajasthan Crime: नौकरी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, अश्लील वीडियो बनाया; फिर ब्लैकमेल कर दोबारा रेप

Rajasthan Crime: नौकरी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, अश्लील वीडियो बनाया; फिर ब्लैकमेल कर दोबारा रेप

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में 23 वर्षीय युवती से रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ही गांव के युवक पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर सीकर लाने, रेप करने और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता पड़ोसी जिले की रहने वाली है। उसकी गांव के ही एक युवक से बातचीत होती थी।

आरोपी ने काम दिलाने के बहाने उसे अपने साथ सीकर चलने के लिए कहा। यहां एक कस्बे में ले जाकर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।

बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर दोबारा जबरन रेप किया। तंग आकर लड़की ने अपने परिजनों को आपबीती बयां की। इसके बाद परिजन बेटी को लेकर थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाय। शिकायत में यह बताया कि आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा था और पैसों की मांग भी करने लगा था।

छात्रा को धमकाकर रुपए ऐंठने का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

इधर, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा को ब्लैकमेल कर नकदी और लाखों रुपए के गहने हड़पने के मामले में पुलिस ने हरियाणा से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब एक साल से छात्रा को धमकाकर रुपए और जेवर मांग रहा था। पीड़िता के भाई ने एक मई को मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन पिछले कुछ समय से काफी परेशान रहने लगी थी। परिवार ने पूछताछ की तो छात्रा ने बताया कि कोचिंग के दौरान उसकी पहचान नवीन धनखड़ नाम के युवक से हुई थी।

आरोपी ने किसी तरह उसका नंबर हासिल कर लिया और व्हाट्सएप कॉल व मैसेज करने लगा। आरोप है कि युवक खुद को हरियाणा का बदमाश बताकर छात्रा को धमकाता था। वह कहता था कि रुपए नहीं दिए तो उसके परिवार को नुकसान पहुंचा देगा। डर के कारण छात्रा ने आरोपी को घर से करीब 60 हजार रुपए लाकर दिए। इसके अलावा 3 से 4 लाख रुपए के गहने और अन्य सामान भी आरोपी को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *