Rajasthan Crime: शादी का झांसा देकर इंदौर की महिला से रेप, अश्लील वीडियो बनाए; वायरल करने की दी धमकी

Rajasthan Crime: शादी का झांसा देकर इंदौर की महिला से रेप, अश्लील वीडियो बनाए; वायरल करने की दी धमकी

अजमेर। तलाकशुदा महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर लम्बे समय तक रेप करने के गम्भीर आरोप लगाए है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने उसके अश्लील वीडियो बनाए और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसको ब्लैकमेल किया। अलवर गेट थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म व आईटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश इंदौर की महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसका निकाह 2007 में हुआ था, जिससे 2011 में उसका तलाक हो गया। इसके बाद वह अपने पीहर में रहने लगी। तभी उसकी पहचान अजमेर के युवक से हुई।

शादी का वादा कर शारीरिक संबंध, अश्लील वीडियो भी बनाया

उसने आरोप लगाया कि 2017 में युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। उसने शपथ पत्र बनाए। इसमें पीड़िता के धर्म में आस्था बताते हुए नाम बदल लिया। फिर उसने शादी का वादा कर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए उसके अश्लील वीडियो भी बनाए।

इंदौर जाकर युवक ने समझाया- माता-पिता ने जबरन शादी करवाई

जनवरी 2026 में पीड़िता को पता चला कि युवक ने दिसम्बर 2025 में अन्य युवती से शादी कर ली है। उसने बताया कि युवक ने 8 फरवरी को इंदौर आकर उसे समझाया कि माता-पिता ने जबरन शादी करवाई है और वह पत्नी को तलाक देकर उसके साथ रहेगा। लेकिन 27 मार्च को उसकी पत्नी ने उसे और उसकी बेटी को युवक के बनाए अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर भेज दिए।

अजमेर आई पीड़िता तो युवक ने किया शादी से इनकार

फिर 26 अप्रेल को वह अजमेर में युवक के घर पहुंची तो उसके साथ अभद्रता करते हुए शादी से इनकार कर दिया। उसे उसकी ओर से बनाए वीडियो को वायरल करने की भी धमकी दी। मामले में पीड़िता की शिकायत मिलने देहशोषण व आईटी एक्ट की धारा 67-ए में प्रकरण दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया। प्रकरण में अनुसंधान नरेन्द्र जाखड़ कर रहे है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *