Rajasthan : अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के बुटोली गांव में सोमवार शाम करीब 5 बजे 10 साल का बालक भानु गुर्जर पतंग लूटते समय खुले बोरवेल में जा गिरा। बोरवेल घास से ढंका हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 2 जेसीबी मशीनों से रेस्क्यू शुरू किया गया। देर रात तक बालक का पता नहीं चला सका। बच्चा बोरवेल में करीब 40 फीट की गहराई पर अटका हुआ बताया जा रहा है। मौके पर 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया और बोरवेल में नली डालकर बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाई गई। जिले के कई थानों की पुलिस टीमें मौके पर मौजूद है। काफी मेहनत के बाद बच्चे को सकुशल बाहर निकला।
एनडीआरएफ टीम और दो जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची
अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के बुटोली गांव निवासी शिवराम गुर्जर ने बताया कि उसका बेटा भानु पतंग लूटने के लिए घर से निकला था। सूचना मिलते ही एसडीएम मनीषा रेशम, डीएसपी नगेन्द्र सिंह, तहसीलदार मनीष कुमार शर्मा, एसएचओ राजेश कुमार मीणा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से दो जेसीबी मशीन की सहायता से बोरवेल के बगल में खुदाई शुरू की। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बोरवेल के समानांतर सुरंग बनाकर बच्चे तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। तीन जेसीबी मशीनों की मदद से खुदाई की जा रही है और बच्चे को लगातार ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। रात 11 बजे तक बीस फीट तक खुदाई की जा चुकी थी। बच्चे को खाना भी पहुंचाया गया है।
बोरवेल में गिरे बच्चे से बात करता रहा पिता
मौके पर मौजूद बालक भानु के पिता शिवराम गुर्जर का रो-रोकर हाल हो गया। बाद में बचाव दल के सदस्याें ने बोलवेल के पास जाने दिया। जहां उसने बोरवेल में फंसे अपने बेटे को आवाज लगाई। वह अपने बेटे का दिलासा देता रहा है कि ‘तुझे कुछ नहीं होगा। जल्दी बाहर निकाल लेंगे तुझे।’
रामगढ़ विधायक भी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सुखवंत ने ग्रामीणों और भानु के पिता से बात की, साथ ही बचाव दल को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

