Raja Shivaji Box Office Collection Day 4: मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा को बड़े पर्दे पर उतारना हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है, लेकिन रितेश देशमुख ने अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के साथ न सिर्फ इस चुनौती को स्वीकार किया, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे भी गाड़ दिए हैं। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर जो ‘बवाल’ काटा, उसने मराठी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को धराशायी कर दिया है।
राजा शिवाजी ने 4 दिनों में काटा बवाल (Raja Shivaji Box Office Collection Day 4)
रिलीज के पहले तीन दिनों में धमाकेदार कमाई करने के बाद सबकी नजरें इस बात पर थीं कि फिल्म पहले सोमवार यानी वर्किंग डे पर कैसा प्रदर्शन करती है। अमूमन सोमवार को फिल्मों के कलेक्शन में बड़ी गिरावट आती है और ‘राजा शिवाजी’ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन यानी पहले मंडे को करीब 5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। हालांकि यह रविवार (12 करोड़) के मुकाबले काफी कम है, लेकिन एक मराठी फिल्म के लिहाज से सोमवार को 5 करोड़ जुटाना एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

राजा शिवाजी का कुल बजट (Raja Shivaji Total Collection)
फिल्म ने अपने पहले दिन 11.35 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग की थी। दूसरे दिन (शनिवार) 10.55 करोड़ और तीसरे दिन (रविवार) 12 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। अब चार दिनों की कुल कमाई 38.11 करोड़ रुपये (नेट) तक पहुंच गई है।
दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का कुल बजट करीब 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसका मतलब है कि महज चार दिनों के भीतर ही रितेश देशमुख की इस फिल्म ने अपनी लागत का आधा हिस्सा वसूल कर लिया है। जिस तरह से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर क्रेज बना हुआ है, उसे देखकर उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे वीकेंड तक फिल्म 50-60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी और जल्द ही मुनाफे की कैटेगरी में शामिल हो जाएगी।

बनी छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म (Riteish Deshmukh movie Raja Shivaji budget)
सोमवार की कमाई के साथ ही ‘राजा शिवाजी’ ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इस फिल्म ने अब भारत में अब तक की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसने ‘लाई भारी’, ‘पवनखिंड’ और ‘टाइमपास’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को सिर्फ चार दिनों में पीछे छोड़ दिया है।
भारत में टॉप 10 मराठी फिल्मों की लिस्ट (नेट कलेक्शन):
- सैराट: 80.98 करोड़
- बैपन भारी देवा: 76.92 करोड़
- वेद: 61.20 करोड़
- नटसम्राट: 42 करोड़
- कट्यार कलजात घुसाली: 40 करोड़
- राजा शिवाजी: 39.50 करोड़ (अनुमानित)
- पवनखिंड: 37.72 करोड़
- लाई भारी: 37 करोड़
रितेश देशमुख ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे न केवल एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि निर्देशक के तौर पर भी उन्हें दर्शकों की नब्ज पकड़ना आता है। अब देखना यह होगा कि क्या यह फिल्म ‘सैराट’ का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर वन की कुर्सी तक पहुँच पाती है या नहीं।


