भाजपा के ‘डिजिटल बूथ’ और ‘सोशल मीडिया वॉरियर्स’ अभियान के दौर में रायसेन भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा मध्य प्रदेश के सबसे सक्रिय जिला अध्यक्षों में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। फेसबुक पर वे मध्य प्रदेश भाजपा जिलाध्यक्षों की टॉप-10 सूची में 7वें स्थान पर हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उन्होंने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। राकेश शर्मा के फेसबुक पर करीब 28 हजार फॉलोअर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उनके 27 हजार फॉलोअर्स हो चुके हैं। खास बात यह है कि उन्होंने सोशल मीडिया की लोकप्रियता में प्रदेश के कई बड़े और दिग्गज नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है। जमीनी सक्रियता भी चर्चा का विषय बनी
राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ उनकी जमीनी सक्रियता भी चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह से देर रात तक कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात का सिलसिला जारी रहता है। भाजपा जिला कार्यालय में उनकी मौजूदगी के दौरान कार्यकर्ताओं और आमजन का लगातार आना-जाना लगा रहता है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी विशेषता सरल और सहज व्यवहार है। वे छोटे कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक सभी का सम्मान करते हैं और हर व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनते हैं। यही कारण है कि संगठन में उनकी पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है। भाजपा संगठन में कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की उनकी कार्यशैली और सोशल मीडिया पर मजबूत पकड़ ने उन्हें प्रदेश भाजपा के सक्रिय जिलाध्यक्षों की सूची में खास स्थान दिलाया है।


