झारखंड में 3 दिन बारिश, आंधी और ओलावृष्टि:झारखंड के 15 जिलों के लिए यलो-ऑरेंज अलर्ट, राजधानी रांची में घिरे बादल, हुई बारिश

झारखंड में 3 दिन बारिश, आंधी और ओलावृष्टि:झारखंड के 15 जिलों के लिए यलो-ऑरेंज अलर्ट, राजधानी रांची में घिरे बादल, हुई बारिश

झारखंड के अधिकांश हिस्सों में लू का असर जारी है। इस बीच आज सुबह से ही राजधानी रांची सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला। रांची में काले बादल छाए हुए हैं। आकाशीय बिजली चमकने, बादल के गरजने के बीच हल्के दर्जे की बारिश भी हुई। इधर सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। हालांकि इससे राहत तो नहीं मिली पर उमस जरूर बढ़ गया। राजधानी रांची सहित लातेहार, गुमला जैसे जिलों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक बोकारो, चतरा, धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, गुमला और लोहरदगा जैसे जिले के मौसम में भी बदलाव होने वाला है। यहां बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। 40 पार पहुंचा पारा, पर राहत की उम्मीद भी मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो, चाईबासा और सरायकेला का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। गर्म हवाओं के थपेड़ों से दिनभर जनजीवन प्रभावित रहा। रविवार देर रात रांची में बादल छाने और ठंडी हवा चलने से राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन सोमवार सुबह 11 बजे के बाद तेज धूप ने फिर से गर्मी बढ़ा दी। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार यानी आज से गर्मी का असर कम होने लगेगा। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। आज और कल 15 जिले में बारिश मौसम विभाग ने 28 और 29 अप्रैल को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, लोहरदगा, धनबाद, गिरिडीह और जामताड़ा में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और आंधी की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 30 अप्रैल को रांची, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो में आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इन जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर-पश्चिम झारखंड रहेगा सबसे ज्यादा गर्म पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में चतरा, गढ़वा और पलामू जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं लातेहार और लोहरदगा में भी तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। रांची, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री के बीच रहेगा। जमशेदपुर, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम में तापमान 36 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। संथाल परगना में थोड़ी राहत देवघर, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 39 डिग्री के बीच रहेगा, जो अन्य क्षेत्रों की तुलना में थोड़ा कम है। हालांकि यहां भी न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच रहने से गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *