लखनऊ में तड़के गरज-चमक के साथ बारिश:कई इलाकों की बिजली कटी, तेज हवाएं चलीं, सुबह नहीं निकली धूप

लखनऊ में तड़के गरज-चमक के साथ बारिश:कई इलाकों की बिजली कटी, तेज हवाएं चलीं, सुबह नहीं निकली धूप

लखनऊ में गुरुवार तड़के गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान तेज हवाएं चलीं। भोर में 4:30 बजे मौसम बिगड़ते ही कई इलाकों की बिजली कट गई। सुबह 7:50 बजे तक बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री रिकॉर्ड किया जाएगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम था। मौसम में अधिकतम नमी 74 फीसदी और न्यूनतम 45 फीसदी दर्ज हुई। 2 तस्वीरें देखिए- खबर अपडेट की जा रही है…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *