आस्तिक मुनि इंटर कॉलेज के राहुल शुक्ला बने प्रबंधक:लंबे विवाद पर लगा विराम, विधायक सरोज कुरील ने माला पहनाकर किया स्वागत

आस्तिक मुनि इंटर कॉलेज के राहुल शुक्ला बने प्रबंधक:लंबे विवाद पर लगा विराम, विधायक सरोज कुरील ने माला पहनाकर किया स्वागत

घाटमपुर तहसील क्षेत्र के कोरिया स्थित श्री आस्तिक मुनि इंटर कॉलेज के प्रबंधन को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच एक अहम फैसला सामने आया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. संतोष कुमार राय तथा निबंधक कानपुर पारसनाथ गुप्ता के आदेशों के क्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिससे विद्यालय के प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नव नियुक्त अध्यक्ष कैलाश नारायण मिश्रा की सहमति से विद्यालय के प्रबंधक पद पर बदलाव किया गया है। पूर्व प्रबंधक नीरज तिवारी के स्थान पर राहुल शुक्ला को श्री आस्तिक मुनि इंटर कॉलेज का नया प्रबंधक नियुक्त किया गया है। राहुल शुक्ला की नियुक्ति के बाद विद्यालय से जुड़े शिक्षकों, कर्मचारियों और क्षेत्रीय लोगों में नई उम्मीद जगी है कि अब लंबे समय से चल रही प्रबंधन संबंधी असमंजस की स्थिति समाप्त होगी और विद्यालय का संचालन बेहतर ढंग से किया जा सकेगा। नवनियुक्त प्रबंधक राहुल शुक्ला के स्वागत को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने पहुंचकर उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि शिक्षा संस्थानों का सुचारु संचालन क्षेत्र के विकास के लिए बेहद आवश्यक है और विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने की दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर मनीष तिवारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने राहुल शुक्ला के नेतृत्व में विद्यालय के विकास और शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *