‘राहा ने मुझे बेहतर इंसान बनाया’, बेटी को लेकर पहली बार खुलकर बोले रणबीर कपूर, बोले- ‘रामायण’ ने बदल दी जिंदगी

‘राहा ने मुझे बेहतर इंसान बनाया’, बेटी को लेकर पहली बार खुलकर बोले रणबीर कपूर, बोले- ‘रामायण’ ने बदल दी जिंदगी

Ranbir Kapoor On Raha & Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में जल्द ही नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को उनका सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। फिल्म का सेट भव्य तरीके से डिजाइन किया गया है और कुछ समय पहले आए फिल्म के टीजर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट भी काफी बढ़ा दी है। हाल ही में रणबीर कपूर ने इस फिल्म में काम करने के अपने अनुभव को जिंदगी बदलने वाला बताया है। रणबीर ने बेटी राहा को लेकर भी पहली बार खुलकर बात की है। रणबीर ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

भगवान राम के किरदार ने बदली सोच

अभिनेता ने बताया कि इस फिल्म में काम करने का उन्हें जब ऑफर आया और भगवान राम का किरदार निभाने के लिए उन्हें कहा गया तो वो काफी डर गए। उन्हें लगा कि इतने बड़े किरदार के साथ वो शायद ही न्याय कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि जैसे ही वो किरदार के चरित्र को समझने लगे, उनकी सोच भी धीरे-धीरे बदलने लगी।

भगवान राम के किरदार पर की बात

रणबीर कपूर और नितेश तिवारी ने हाल ही में एक टॉप मैगजीन से बातचीत की है। इस बातचीत के दौरान दोनों ने कई पहलुओं पर बात की। रणबीर ने किरदार को लेकर बताया कि भगवान राम के किरदार में संयम और धैर्य है। आज के समय में इंसानों में वैसा देखने को बिल्कुल भी नहीं मिलता। रणबीर ने माना कि इस किरदार ने उन्हें जीवन में त्याग, धर्म और रिश्तों की अहमियत को नए तरीके से समझाया।

‘बेटी राहा ने बदल दी जिंदगी’

इसी बातचीत में रणबीर कपूर ने अपने बेटी राहा को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बेटी ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी है। जहां इस फिल्म ने उनकी सोच में बदलाव लाया, वहीं उनकी बेटी राहा ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया। वो अब अपनी बेटी के लिए इस किरदार के साथ पूरी तरह न्याय करना चाहते हैं।

5 साल से चल रही है फिल्म की तैयारी

इसके अलावा फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बताया कि इस फिल्म को पिछले 5 साल से बनाने की तैयारी चल रही थी। इस फिल्म को बनाने में करीब 4000 करोड़ रुपये लगे हैं। फिल्म में इस्तेमाल होने वाले सेट, कॉस्ट्यूम, एक्शन और विजुअल इफेक्ट्स पर लंबे समय से रिसर्च चल रही थी।

बता दें फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं सुपरस्टार यश रावण का रोल निभा रहे हैं। इसके अलावा सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *