सहारनपुर जिले की नगर सीट पर भाजपा विधायक राजीव गुंबर को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 69% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी, तीसरे नंबर पर कांग्रेस और चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा हैं। उन्हें 44% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर मौजूदा विधायक राजीव गुंबर है, गुंबर को 32% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर पूर्व मंत्री संजय गर्ग हैं, उन्हें 14% ने पसंद किया है। इस सीट पर सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम पूर्व नगराध्यक्ष अमित गगनेजा का है, जिन्हें महज 1 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। जबकि 9 फीसदी लोगों ने इन नामों पर सहमति नहीं जताई है। सपा में पहली पसंद इसरार चौधरी हैं। इन्हें 17% लोगों ने पसंद किया है। इसरा प्रमुख को 13%, मोनिश रजा को 10% लोगों ने पसंद किया है। हैरानी की बात है कि 60% लोगों ने इनमें से किसी नाम पर सहमति नहीं जताई है। कांग्रेस पार्टी में पहली पसंद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू हैं। इन्हें 52% लोगों ने पसंद किया है। मनीष त्यागी को 17% और डॉ.मुनीश को 10% लोगों ने पसंद किया है। वहीं 21 फीसदी लोगों ने इनमें से किसी भी नाम पर सहमति नहीं जताई है। बसपा में पूर्व लोकसभा प्रभारी एस.आलम को 70% लोगों पसंद किया है। जबकि 30 फीसदी लोगों ने इस नाम पर असहमति जताई है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।


