भाजपा सांसद राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने के लिए समय मांगा था। उन्होंने पंजाब सरकार की सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग, राजनीतिक बदले की भावना और हाल ही में AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए सांसदों के खिलाफ टारगेटेड कार्रवाई का मुद्दा उठाने की बात कही थी। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति ने 5 मई को सुबह 10:40 बजे राघव चड्ढा और तीन अन्य सांसदों को मुलाकात का समय दे दिया है। पंजाब सीएम भी उसी दिल मिलेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी 5 मई को राष्ट्रपति Droupadi Murmu से मुलाकात करेंगे। उन्हें राष्ट्रपति भवन में दोपहर 12 बजे का समय दिया गया है। इस दौरान AAP के सभी विधायक भी दिल्ली जाएंगे, हालांकि राष्ट्रपति से मुलाकात मुख्यमंत्री अकेले ही करेंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी (AAP) के उन सात राज्यसभा सांसदों का मुद्दा उठाया जाएगा, जो हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann इन सांसदों को वापस बुलाने (रिकॉल) की मांग राष्ट्रपति के सामने रख सकते हैं। इसके अलावा बैठक में पंजाब के मौजूदा हालातों और अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।


