जिला युवा अधिकारी अशोक मेघवाल ने संभाला पदभार:रामेष्ट युवा मंडल ने साफा और माला पहनाकर किया स्वागत

जिला युवा अधिकारी अशोक मेघवाल ने संभाला पदभार:रामेष्ट युवा मंडल ने साफा और माला पहनाकर किया स्वागत

बूंदी में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत केंद्र में नवनियुक्त जिला युवा अधिकारी अशोक कुमार मेघवाल ने पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर रामेष्ट युवा मंडल संस्थान की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मेघवाल को पारंपरिक साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। जिला युवा अधिकारी मेघवाल ने मंडल के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना अत्यंत आवश्यक है। मेघवाल ने आश्वासन दिया कि वे जिले के अधिक से अधिक युवाओं, विशेषकर ग्रामीण अंचल के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को निखारने और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उपनिदेशक सचिन पाटोदिया को दी विदाई
इसी कार्यक्रम में केंद्र का लगभग एक साल तक अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले उपनिदेशक सचिन पाटोदिया को विदाई दी गई। उनके कार्यकाल में केंद्र के माध्यम से अनेक नवाचारपूर्ण और प्रभावी कार्यक्रमों का सफल संचालन किया गया, जिससे युवाओं में जागरूकता, सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत हुई। मंडल ने उन्हें भी साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिखर पंचोली, रोहन गुर्जर, विवेक गुर्जर, दीपेश सैनी, सोनू कुमार सैनी, धैर्य सिंह सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में युवाओं के सर्वांगीण विकास और समाजहित के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *