मोरनी हिल्स एरिया में PWD बचाव दीवार के पत्थर चोरी:CM दौरे से पहले मामला दर्ज, बारिश के मौसम में लैंड स्लाइड का खतरा बढ़ा

मोरनी हिल्स एरिया में PWD बचाव दीवार के पत्थर चोरी:CM दौरे से पहले मामला दर्ज, बारिश के मौसम में लैंड स्लाइड का खतरा बढ़ा

पंचकूला में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित मोरनी दौरे से ठीक पहले लोक निर्माण विभाग (PWD) की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। मोरनी-समलौठा मार्ग पर अज्ञात लोगों ने विभाग द्वारा बनाई गई बचाव दीवार को तोड़कर उसमें लगे पत्थर चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोरनी से समलौठा रोड पर अज्ञात व्यक्तियों ने बचाव दीवार को क्षतिग्रस्त कर उसके पत्थर चोरी कर लिए। इससे सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। विभाग का कहना है कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, ऐसे में दीवार टूटने से नई सड़क को भी नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही क्षेत्र से गुजरने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज किया
शिकायत में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। विभाग ने यह भी उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री का मोरनी दौरा प्रस्तावित है, इसलिए मामले में त्वरित कार्रवाई आवश्यक है। प्रारंभिक जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303 के तहत थाना चंडीमंदिर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम शिकायतकर्ता के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों तथा संभावित आरोपियों की पहचान के लिए साक्ष्य जुटा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *