पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन के दूसरे दौर में:थाइलैंड की खिलाड़ी को 25-23, 21-16 से हराया; श्रीकांत हारे

भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन सुपर 1000 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। जबकि, मालविका बनसोड़ पहले दौर में हार गईं। मेंस सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत भी हारकर बाहर हो गए। वर्ल्ड नंबर-12 सिंधु ने मंगलवार को राउंड ऑफ 32 मैच में थाइलैंड की बुसानन ओन्गब्रामंगफान को सीधे गेम में 25-23, 21-16 से हराया। यह मैच 51 मिनट तक चला। 30 साल की सिंधु राउंड ऑफ 16 में तुर्किय की नेस्लिहान आरिन और साउथ कोरिया की वर्ल्ड नंबर-1 शटलर आन से-यौंग की विजेता से खेलेंगी। पहले में संघर्ष, दूसरा मैच एकतरफा जीती सिंधु इस मैच में सिंधु को पहले मैच में संघर्ष करना पड़ा। उन्हें ओन्गब्रामंगफान ने कड़ी टक्कर दी। हालांकि, भारतीय स्टार ने इस गेम को 25-23 से अपने नाम कर लिया। पहला गेम जीतने के बाद सिंधु ने दूसरे गेम में लय हासिल की। उन्होंने शुरुआत से ही बढ़त हासिल की। सिंधु ने दूसरे गेम को 21-16 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। एक अन्य मैच में मालविका बनसोड़ को थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग ने 21-12, 21-10 के एकतरफा अंतर से हराया। यह मैच महज 39 मिनट में समाप्त हो गया। श्रीकांत को जापानी खिलाड़ी ने हराया मेंस सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत को पहले राउंड में हार मिली है। उन्हें जापान के युशी तनाका ने महज 37 मिनट में 21-19, 21-15 से हराया। लक्ष्य सेन का मैच थोड़ी देर में होगा। डबल्स कैटेगरी में भी भारतीय जोड़ियां एक्शन में होंगी। क्या है इंडोनेशिया ओपन ? यह बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) का लेवल-1 बैडमिंटन टूर्नामेंट है। जो साल में एक बार होता है। यह टूर्नामेंट पहली बार 1982 में खेला गया था और तब से इसमें दुनिया के बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ियों हिस्सा लेते हैं। ——————————————– स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सबालेंका फ्रेंच ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में
वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने फ्रेंच ओपन (रोलां गैरो) के चौथे दौर में नाओमी ओसाका को सीधे सेटों में हरा दिया। पेरिस में टॉप सीड सबालेंका ने जापान की ओसाका को 1 घंटे 27 मिनट चले मैच में 7-5, 6-3 से शिकस्त दी। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *