पूर्णिया कांग्रेस ने केंद्र और दिल्ली सरकार का जलाया पुतला:दिल्ली में खगड़िया के पांडव, यूपी में किशनगंज के मौलवी की हत्या पर जताया विरोध

पूर्णिया कांग्रेस ने केंद्र और दिल्ली सरकार का जलाया पुतला:दिल्ली में खगड़िया के पांडव, यूपी में किशनगंज के मौलवी की हत्या पर जताया विरोध

पूर्णिया कांग्रेस ने शनिवार को शहर में केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। पूर्णिया कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि दिल्ली में खगड़िया के युवक पांडव की गोली मारकर हत्या, जबकि यूपी में किशनगंज के मौलवी तौफिक की हत्या की घटना निंदनीय है। केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च भी निकाला गया, जिसका नेतृत्व पूर्णिया कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार आदित्य ने किया। आक्रोश मार्च शहर के अंबेडकर सेवा सदन से निकाली गई, जो शहर के टैक्सी स्टैंड रोड से होते हुए आरएन साह चौक तक पहुंची। यहां गोलबंद होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और दिल्ली सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और दोनों घटनाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने मोदी और रेखा गुप्ता सरकार के खिलाफ की नारेबाजी आक्रोश मार्च में बिहार प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक सह प्रभारी डॉ. किशोरी लाल भी शामिल हुए। इसके अलावा, जिले से बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता और यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दोनों ही घटनाओं के विरोध में जमकर नारेबाजी की। शहरी क्षेत्र के जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आदित्य ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और भाजपा शासित राज्यों में क्षेत्रियता और सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह देश के संविधान और संघीय ढांचे के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर इन मुद्दों पर जनमत तैयार करेंगे और विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ और युवा नेता शामिल हुए। इनमें निसार अहमद, नीरज कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष बिजयेंद्र यादव, दिवाकर यादव ने दोनों घटनाओं को लेकर सरकार पर सीधा हमला बोला और न्याय की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। पूर्णिया कांग्रेस ने शनिवार को शहर में केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। पूर्णिया कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि दिल्ली में खगड़िया के युवक पांडव की गोली मारकर हत्या, जबकि यूपी में किशनगंज के मौलवी तौफिक की हत्या की घटना निंदनीय है। केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च भी निकाला गया, जिसका नेतृत्व पूर्णिया कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार आदित्य ने किया। आक्रोश मार्च शहर के अंबेडकर सेवा सदन से निकाली गई, जो शहर के टैक्सी स्टैंड रोड से होते हुए आरएन साह चौक तक पहुंची। यहां गोलबंद होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और दिल्ली सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और दोनों घटनाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने मोदी और रेखा गुप्ता सरकार के खिलाफ की नारेबाजी आक्रोश मार्च में बिहार प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक सह प्रभारी डॉ. किशोरी लाल भी शामिल हुए। इसके अलावा, जिले से बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता और यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दोनों ही घटनाओं के विरोध में जमकर नारेबाजी की। शहरी क्षेत्र के जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आदित्य ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और भाजपा शासित राज्यों में क्षेत्रियता और सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह देश के संविधान और संघीय ढांचे के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर इन मुद्दों पर जनमत तैयार करेंगे और विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ और युवा नेता शामिल हुए। इनमें निसार अहमद, नीरज कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष बिजयेंद्र यादव, दिवाकर यादव ने दोनों घटनाओं को लेकर सरकार पर सीधा हमला बोला और न्याय की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *