शादी से इनकार करने पर पंजाबी सिंगर Inder Kaur की हत्या, नहर से मिला शव, Canada भागा आरोपी!

शादी से इनकार करने पर पंजाबी सिंगर Inder Kaur की हत्या, नहर से मिला शव, Canada भागा आरोपी!
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री और उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर लोग नम आंखों से सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस घटना से इंदर कौर के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

6 दिन पहले हुई थीं किडनैप

यह दिल दहला देने वाला मामला पंजाब के लुधियाना का है। इंदर कौर बीते 13 मई की रात करीब 8:30 बजे अपनी कार से बाजार का कुछ सामान लेने निकली थीं। जब वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटीं, तो परिवार ने उनकी खोजबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि उन्हें गन पॉइंट पर अगवा किया गया था। लापता होने के 6 दिन बाद अब उनका शव नीलो नहर से बरामद हुआ है, जिसकी पहचान उनके परिवार ने की है। फिलहाल पुलिस ने शव को समराला के सिविल अस्पताल में रखा है।
 

इसे भी पढ़ें: क्या सच में Harssh Limbachiyaa से तलाक ले रही हैं Bharti Singh? अफवाहों पर दिया जवाब

शादी से मना करने पर मिली मौत

इंदर कौर के भाई जोतइंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन की दोस्ती मोगा के रहने वाले सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा से थी। सुखविंदर इंदर पर शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन इंदर ने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सुखविंदर ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले इंदर का अपहरण किया और फिर उनकी हत्या कर दी।
 

इसे भी पढ़ें: Samay Raina के शो India’s Got Latent 2 में प्रमोशन करने पहुंचीं ये अभिनेत्रियां, Viral हुई तस्वीर

आरोपी कनाडा फरार, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने इस मामले में 15 मई को सुखविंदर सिंह और उसके साथी करमजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। परिवार का आरोप है कि समय पर पुलिस ने कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की। बताया जा रहा है कि आरोपी सुखविंदर कुछ समय पहले ही कनाडा से पंजाब आया था और इस वारदात को अंजाम देने के बाद वापस कनाडा भाग गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव मिलने के बाद मामले की जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। इंदर कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और उनके फैंस अब पुलिस से न्याय की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *