पंजाबी गायक हरबीर सोहल 5 किलो हेरोइन संग गिरफ्तार:ऑस्ट्रेलिया से चल रहे रैकेट का भंडाफोड़, गैंगस्टर भुल्लर और गुरजंट से जुड़े तार

पंजाबी गायक हरबीर सोहल 5 किलो हेरोइन संग गिरफ्तार:ऑस्ट्रेलिया से चल रहे रैकेट का भंडाफोड़, गैंगस्टर भुल्लर और गुरजंट से जुड़े तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पंजाबी गायक हरबीर सिंह सोहल को 5 किलो से अधिक हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क का संचालन ऑस्ट्रेलिया से हो रहा था और इसके तार गैंगस्टर जयपाल भुल्लर गैंग से भी जुड़े हैं। खन्ना पुलिस ने हरबीर सिंह सोहल को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह अपनी थार गाड़ी में भारी मात्रा में हेरोइन ले जा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसकी गाड़ी से 5 किलो 100 ग्राम हेरोइन और लगभग 1.50 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। 10 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े तस्कर से नेटवर्क तक पहुंची पुलिस एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि इस मामले की शुरुआत 7 मार्च 2026 को हुई थी। थाना दोराहा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक इटियॉस कार को रोका और उसमें सवार लुधियाना निवासी अक्षय कुमार के कब्जे से 301 ग्राम हेरोइन बरामद की। अक्षय कुमार से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर 268 ग्राम अतिरिक्त हेरोइन, 10 ग्राम आइस ड्रग, 30 जिंदा कारतूस और ड्रग मनी भी मिली। जांच में सामने आया कि अक्षय कुमार नशे की यह खेप विशाल और संजीव कुमार उर्फ सन्नी से लेता था। ये तीनों मिलकर पंजाब के विभिन्न इलाकों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। जेल से हुई दोस्ती फिर इंटरनेशनल तस्कर नेटवर्क से जुड़ा एसएसपी के अनुसार, संजीव कुमार उर्फ सन्नी की मुलाकात जेल में जतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी से हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने मिलकर ड्रग नेटवर्क को मजबूत किया। इसी दौरान गुरजंट सिंह उर्फ जंटा और पंजाबी गायक हरबीर सिंह सोहल के नाम भी जांच के दायरे में आए, जिसके बाद सोहल को गिरफ्तार किया गया। आस्ट्रेलिया से गुरजंट चला रहा नेटवर्क जांच एजेंसियों का कहना है कि गुरजंट सिंह उर्फ जंटा ऑस्ट्रेलिया में बैठकर पूरे नेटवर्क की फंडिंग और संचालन कर रहा था। पंजाब में मौजूद उसके साथी नशे की सप्लाई और वितरण का काम संभालते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क के विदेशी संपर्कों, आर्थिक लेनदेन और गैंगस्टर कनेक्शन की जांच कर रही है। कहीं ड्रग मनी का इस्तेमाल संगठित अपराध में तो नहीं हो रहा जांच में खुलासा हुआ है कि इस पूरे नेटवर्क को ऑस्ट्रेलिया में बैठा गुरजंट सिंह उर्फ जंटा संचालित कर रहा था। पंजाब में उसके सहयोगी नशे की खेप की सप्लाई का काम संभालते थे। सुरक्षा एजेंसियां गैंगस्टर जयपाल भुल्लर गैंग से इसके लिंक की भी जांच कर रही हैं। मामले में गैंगस्टर जयपाल भुल्लर गैंग के साथ संबंध सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां इस एंगल पर भी जांच कर रही हैं कि कहीं ड्रग मनी का इस्तेमाल संगठित अपराध और गैंग ऑपरेशन में तो नहीं किया जा रहा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *