पंजाब के सरपंच श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास! रोहित-धोनी भी छूटे पीछे, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले कप्तान!

पंजाब के सरपंच श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास! रोहित-धोनी भी छूटे पीछे, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले कप्तान!

Shreyas Iyer Punjab Kings Captain: श्रेयस अय्यर ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स के साथ वो कर दिखाया है जो धोनी और रोहित भी नहीं कर पाए। जानिए उनके 100वें मैच और ऐतिहासिक रिकॉर्ड की पूरी कहानी। 

IPL 2026, Shreyas Iyer Captaincy Record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के इस सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) का अगला मैच सरपंच श्रेयस अय्यर के लिए बहुत खास होने वाला है। यह बतौर कप्तान उनका 100वां आईपीएल (IPL) मैच हो सकता है। 2014 से ही श्रेयस अय्यर को एक बेहतरीन लीडर के रूप में देखा जा रहा था, और आज उन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के साथ खुद को साबित कर दिया है। IPL के 19 सालों के इतिहास में कई बड़े कप्तान आए, लेकिन 31 साल के अय्यर ने पिछले 6 सालों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी (अभी CSK में) 136 जीत के साथ सबसे सफल कप्तान हैं और उनके व रोहित शर्मा (अभी MI में) के नाम 5-5 खिताब हैं, लेकिन अय्यर भी अब इन दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

IPL के सबसे सफल कप्तान (आंकड़ों की नजर से)

खिलाड़ी मैच जीत हार जीत %
MS धोनी 235 136 97 58.36
रोहित शर्मा 158 87 67 56.32
गौतम गंभीर 129 71 57 55.42
विराट कोहली 143 66 70 48.56
श्रेयस अय्यर 94 54 35 60.43

श्रेयस अय्यर का जीत प्रतिशत 50 से ज्यादा मैच खेलने वाले कप्तानों में सबसे अधिक है।

अय्यर का गोल्डन लक

सबसे दिलचस्प बात यह है कि श्रेयस अय्यर दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को IPL फाइनल तक पहुंचाया है। सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 2020 में, उनके इतिहास के पहले फाइनल में पहुंचाया। फिर साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अपनी कप्तानी में 10 साल बाद ट्रॉफी जिताई। और पिछले साल 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) को 12 साल के लंबे इंतजार के बाद फाइनल में ले गए। हालांकि, फाइनल में RCB से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अय्यर टीम के सबसे बड़े बल्लेबाज बनकर उभरे।

IPL 2026 में धमाकेदार शुरुआत

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स (PBKS) ने 2026 के सीजन में तूफानी शुरुआत की है और टीम अपने शुरुआती 7 मैचों में से 6 मैचों में अजेय (Unbeaten) रही है, और एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था। अय्यर अब जीत के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं। उनका 60.43% का विनिंग रेट यह बताता है कि कप्तानी के मामले में वह आज के दौर के सबसे बड़े खिलाड़ी बन चुके हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *