पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी ने शनिवार को अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में 40 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। वहीं पार्टी ने एक बार फिर से सीएम भगवंत मान को धुरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।
मान की सीट बदलने की चल रही थी चर्चा
बता दें कि इससे पहले सीएम भगवंत मान के सीट बदलने की चर्चाएं चल रही थीं। लेकिन पार्टी ने एक बार फिर से उन्हें धुरी से ही प्रत्याशी बनाया है। विधानसभा चुनाव 2022 में धुरी सीट से मान ने कांग्रेस उम्मीदवार दलबीर सिंह गोल्डी को 58, 206 वोटों से हराया था।
संजीव अरोड़ा को भी मिला टिकट
आम आदमी पार्टी की प्रत्याशियों की पहली सूची में जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम भी शामिल है। अरोड़ा को एक बार फिर से लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि 40 प्रत्याशियों की सूची में पार्टी ने अपने 37 मौजूदा विधायकों को फिर से प्रत्याशी बनाया है।
नोट- खबर अपडेट हो रही है।

