Puducherry Assembly Polls: 30 सीटों पर मतदान जारी, पहले दो घंटे में 17.41% Voter Turnout

Puducherry Assembly Polls: 30 सीटों पर मतदान जारी, पहले दो घंटे में 17.41% Voter Turnout

पुडुचेरी में सभी 30 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू होने के बाद सुबह नौ बजे तक 17.41 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जहां करीब 9.50 लाख मतदाता 294 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है, वहीं विपक्षी गठबंधन केंद्र शासित प्रदेश में एआईएनआरसी नीत मोर्चे से सत्ता छीनने के प्रयास में जुटा है और उसका चुनाव प्रचार स्थानीय स्वायत्तता तथा प्रशासनिक टकराव के मुद्दों पर केंद्रित है।
उपराज्यपाल कैलाशनाथन, मुख्यमंत्री एन रंगासामी, गृह मंत्री ए नमस्सिवायम और कांग्रेस नेता वी नारायणसामी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने अपने मताधिकार प्रयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *