देशव्यापी आह्वान पर उदयपुर में आज उदयपुर गौ रक्षा कानून की मांग पर आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे। लोगों ने गौ रक्षा पर कड़ा कानून बनाए जाने को लेकर नारे लगाए। वहीं, कुछ लोग ढोल-मंजीरों में धुन पर भजन गीत गाते हुए चल रहे थे। रैली में गाय की प्रतीकात्मक झांकी भी थी। वहीं, इसकी रक्षा का संदेश देने वाले बैनर लेकर लोग चल रहे थे। बड़ी संख्या में महिलाएं भी रैली में शामिल हुईं।
रैली सुबह नगर निगम टाउन हॉल प्रांगण से शुरू हुई, जो देहलीगेट होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां लोगों ने गौवंश की तस्करी रोकने, हर जिले में गौशालाओं को मजबूत करने और काइन हाउसेज के हालात सुधारने की भी मांग उठाई। इसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। झाड़ोल में निकाला जुलूस
उदयपुर के झाड़ोल में संत गुलाबदास के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने कोर्ट चौराहा से कस्बे में जुलूस निकाला। जुलूस उपखंड कार्यालय पहुंचा। जहां नायब तहसीलदार अभिषेक दरंगा को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उपखंड कार्यालय के बाहर हरि कीर्तन और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।


