ललितपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन:बुंदेलखंड विकास सेना ने उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालने का आरोप लगाया

ललितपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन:बुंदेलखंड विकास सेना ने उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालने का आरोप लगाया

ललितपुर जिले में बुंदेलखंड विकास सेना ने स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। रविवार दोपहर कंपनी बाग में संगठन प्रमुख हरीश कपूर ‘टीटू’ के नेतृत्व में यह धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने रिचार्ज के बावजूद अधिक बिल आने पर गहरा रोष व्यक्त किया। संगठन प्रमुख टीटू कपूर ने आरोप लगाया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर कई गुना तेजी से चल रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर भारी वित्तीय बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रिचार्ज के बावजूद उपभोक्ताओं को अधिक बिल भेजे जा रहे हैं और कनेक्शन काटने की धमकी भी दी जा रही है। कपूर ने यह भी कहा कि ये मीटर प्रदेश सरकार की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिसका असर आगामी विधानसभा चुनावों पर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसे प्रीपेड मीटरों को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। टीटू कपूर ने मांग की कि इन प्रीपेड मीटरों को तत्काल प्रभाव से बदला जाए। उन्होंने इसे प्रदेश के इस अति पिछड़े जिले के उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालने की तैयारी बताया, जिसे अनुचित करार दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ सदस्य राजमल बरया, कदीर खां, फूलचंद रजक, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह बुन्देला, प्रदीप साहू, प्रेमशंकर गुप्ता, विनोद साहू, गफूर खां, प्रदीप पंडित, नंदराम कुशवाहा, सुधीर धानुक, प्रमोद कुमार, आशाराम नगेले, काशीराम विश्वकर्मा, संजू राजा, विक्की सोनी, राजीव साहू, प्रमोद, खुशाल बरार, टिंकू सोनी, रोहित कुमार, जगदीश, पर्वत, भैय्यन कुशवाहा, रवि रैकवार, राजाराम अहिरवार, हनुमत पहलवान, रामस्वरूप, जगदीश झा, विनोद चन्देल, साहिद अली, कामता भट्ट सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *