Immoral trafficking in Kanpur: कानपुर में अनैतिक देह व्यापार का मामला सामने आया है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छापा मारा इस दौरान मौके पर हड़ताल मच गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि यहां पर बड़ी संख्या में बाहरी लोगों का आना-जाना बना रहता है। जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ छापा मारा गया इस दौरान तीन से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है मामले की जांच की जा रही है घटना रावतपुर थाना क्षेत्र काहै।
स्थानीय लोगों ने ताला बंद कर पुलिस को जानकारी दी
उत्तर प्रदेश के रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केशव पुरम आवास विकास कॉलोनी के बीच बस्ती में देह व्यापार राकेट सक्रियता जहां अनजान लोगों का आना-जाना बना रहता था। स्थानीय लोगों ने बाहर से ताला डालकर इसकी जानकारी पुलिस को दीदी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया।
एसीपी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची
एसीपी आशुतोष कुमार भी मौके पर पहुंच गए पुलिस ने ताला खोलकर अंदर गई। अंदर सफीक निजामी सुनीता सहित तीन युक्ति और दो युवक भी मौजूद मिले पूछताछ में सफीक निजामी और सुनीता ने अपने आप को पति-पत्नी बताया पुलिस ने सभी को पकड़ कर थाने ले आई जहां तीन युवतियों को निजी मूचलके के पर छोड़ दिया।
नाम बदलकर कर रहा था धंधा
बताया जाता है जिस पड़ोसी का धंधा मोहम्मद शफीक निवासी मसवानपुर की देखरेख में होता है। सुनीता के पति पुती पंडित का 10 साल पहले निधन हो गया था जिसके बाद मोहम्मद सफीक ने पुती पंडित की पत्नी सुनीता से नजदीकी बढ़ाई और दिनेश अग्निहोत्री के नाम से रह रहा था।
एक महिला सहित तीन को गिरफ्तार किया गया
पुलिस ने मौके से सफीक उर्फ दिनेश अग्निहोत्री, सुनीता, राजू नागर निवासी विजयनगर, मोहित यादव निवासी रावतपुर आदर्श नगर को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य लड़कियों को चेतावनी के साथ निजी मचल के पर छोड़ दिया। इस संबंध में एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि देव व्यापार के संबंध में पुलिस को जानकारी मिली थी पर्याप्त पुलिस बल के साथ छापा मारा गया जिसमें तीन से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है सभी से पूछताछ की जा रही है।


