रेकी कर प्रॉपर्टी डीलर की बदमाशों ने की हत्या, VIDEO:पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी; आरोपी की मां ने थाने पर कहा- मेरा बेटा निर्दोष है

मुजफ्फरपुर में बुधवार को दिनदहाड़े हुए प्रॉपर्टी डीलर अंकित रंजन उर्फ प्रभात मिश्रा हत्याकांड में गुरुवार को एफआईआर दर्ज हुआ है। साथ ही घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीछा करने के बाद बदमाशों ने अंकित का मर्डर किया। मामला मुसहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ का है। आरोपी निखिल से पुलिस ने पूछताछ की है। आरोपी की मां ने थाने में आकर कहा है कि उसका बेटा निर्दोष है। मृतक की पत्नी आरती कुमारी ने मुसहरी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी अमित सिंह समेत दो अज्ञात बदमाशों को आरोपित बनाया गया है। इधर, पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि कई स्थानों पर लगातार छापेमारी चल रही है। आरती कुमारी ने अपने आवेदन में बताया कि बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे उनके पति घर से निकले थे। कुछ देर बाद जब उन्होंने पति के मोबाइल पर फोन किया तो फोन उनके ममिया ससुर अजय झा ने उठाया और बताया कि प्रभात को गोली मार दी गई है और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि शाम करीब पांच बजे उनके पति का शव गांव लाया गया, जहां से ससुराल पक्ष शव को वैशाली के गद्दोपुर गांव ले गया और वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया। आवेदन में उन्होंने कहा कि उनके पति अक्सर अमित सिंह से जान का खतरा होने की बात कहते थे। दोनों के बीच पहले से जमीन और अन्य विवाद चल रहा था। पुराने विवाद से जुड़ रहा हत्या का तार परिजनों का कहना है कि साल 2024 में भी मृतक के बड़े भाई पंकज मिश्रा पर जानलेवा हमला हुआ था। उस गोलीकांड में पंकज मिश्रा घायल हो गए थे और मामले में अमित सिंह का नाम सामने आया था। उस वक्त महुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जिसमें चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। परिजनों का आरोप है कि उस मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, लेकिन मुख्य आरोपी अमित सिंह अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मृतक के भाई मुकुल मिश्रा ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर लगातार धमकी मिल रही थी। मृतक के मामा अजय झा ने दावा किया कि पूर्व गोलीकांड के बाद ही प्रभात को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज से जांच तेज पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार बदमाशों की गतिविधियां कैद हुई हैं। फुटेज में संदिग्ध युवक नवादा इलाके से ही प्रभात का पीछा करते दिखाई दे रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने वैशाली और मुजफ्फरपुर में छापेमारी शुरू की है। मामले में वैशाली के गद्दोपुर और माधोपुर समेत कई ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान निखिल नाम के युवक समेत तीन लोगों को उठाकर पूछताछ की गई। हालांकि पुलिस आधिकारिक रूप से सिर्फ एक युवक को हिरासत में लेने की पुष्टि कर रही है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया युवक आरोपी अमित सिंह का रिश्तेदार है। आरोपी निखिल की मां ने मुसहरी थाना पहुंचकर कहा कि उनके बेटे का इस हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ रिश्तेदारी के आधार पर उसे परेशान कर रही है। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं डीएसपी पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। मुजफ्फरपुर और वैशाली में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटना में प्रयुक्त बाइक, शूटर और पूरे नेटवर्क की पहचान में जुटी है। उन्होंने कहा कि अभी हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन जमीन विवाद और पुरानी रंजिश समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े मारी गई थी गोली बता दें कि बुधवार को रोहुआ इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर अंकित रंजन उर्फ प्रभात मिश्रा को दिनदहाड़े गोली मार दी थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का मानना है कि हत्या पूरी प्लानिंग के तहत की गई है और शूटर पहले से रेकी कर रहे थे। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और पुराने विवादों के आधार पर पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मुजफ्फरपुर में बुधवार को दिनदहाड़े हुए प्रॉपर्टी डीलर अंकित रंजन उर्फ प्रभात मिश्रा हत्याकांड में गुरुवार को एफआईआर दर्ज हुआ है। साथ ही घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीछा करने के बाद बदमाशों ने अंकित का मर्डर किया। मामला मुसहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ का है। आरोपी निखिल से पुलिस ने पूछताछ की है। आरोपी की मां ने थाने में आकर कहा है कि उसका बेटा निर्दोष है। मृतक की पत्नी आरती कुमारी ने मुसहरी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी अमित सिंह समेत दो अज्ञात बदमाशों को आरोपित बनाया गया है। इधर, पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि कई स्थानों पर लगातार छापेमारी चल रही है। आरती कुमारी ने अपने आवेदन में बताया कि बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे उनके पति घर से निकले थे। कुछ देर बाद जब उन्होंने पति के मोबाइल पर फोन किया तो फोन उनके ममिया ससुर अजय झा ने उठाया और बताया कि प्रभात को गोली मार दी गई है और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि शाम करीब पांच बजे उनके पति का शव गांव लाया गया, जहां से ससुराल पक्ष शव को वैशाली के गद्दोपुर गांव ले गया और वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया। आवेदन में उन्होंने कहा कि उनके पति अक्सर अमित सिंह से जान का खतरा होने की बात कहते थे। दोनों के बीच पहले से जमीन और अन्य विवाद चल रहा था। पुराने विवाद से जुड़ रहा हत्या का तार परिजनों का कहना है कि साल 2024 में भी मृतक के बड़े भाई पंकज मिश्रा पर जानलेवा हमला हुआ था। उस गोलीकांड में पंकज मिश्रा घायल हो गए थे और मामले में अमित सिंह का नाम सामने आया था। उस वक्त महुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जिसमें चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। परिजनों का आरोप है कि उस मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, लेकिन मुख्य आरोपी अमित सिंह अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मृतक के भाई मुकुल मिश्रा ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर लगातार धमकी मिल रही थी। मृतक के मामा अजय झा ने दावा किया कि पूर्व गोलीकांड के बाद ही प्रभात को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज से जांच तेज पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार बदमाशों की गतिविधियां कैद हुई हैं। फुटेज में संदिग्ध युवक नवादा इलाके से ही प्रभात का पीछा करते दिखाई दे रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने वैशाली और मुजफ्फरपुर में छापेमारी शुरू की है। मामले में वैशाली के गद्दोपुर और माधोपुर समेत कई ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान निखिल नाम के युवक समेत तीन लोगों को उठाकर पूछताछ की गई। हालांकि पुलिस आधिकारिक रूप से सिर्फ एक युवक को हिरासत में लेने की पुष्टि कर रही है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया युवक आरोपी अमित सिंह का रिश्तेदार है। आरोपी निखिल की मां ने मुसहरी थाना पहुंचकर कहा कि उनके बेटे का इस हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ रिश्तेदारी के आधार पर उसे परेशान कर रही है। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं डीएसपी पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। मुजफ्फरपुर और वैशाली में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटना में प्रयुक्त बाइक, शूटर और पूरे नेटवर्क की पहचान में जुटी है। उन्होंने कहा कि अभी हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन जमीन विवाद और पुरानी रंजिश समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े मारी गई थी गोली बता दें कि बुधवार को रोहुआ इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर अंकित रंजन उर्फ प्रभात मिश्रा को दिनदहाड़े गोली मार दी थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का मानना है कि हत्या पूरी प्लानिंग के तहत की गई है और शूटर पहले से रेकी कर रहे थे। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और पुराने विवादों के आधार पर पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *