कटिहार में शौर्य संवाद पर कार्यक्रम आयोजित:भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं की समस्याएँ सुनीं; जल्द खुलेगा सैनिक कल्याण कार्यालय

कटिहार में शौर्य संवाद पर कार्यक्रम आयोजित:भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं की समस्याएँ सुनीं; जल्द खुलेगा सैनिक कल्याण कार्यालय

कटिहार के स्टेशन हेड क्वार्टर में 25 अप्रैल 2026 को शौर्य संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और विधवाओं की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में भागलपुर के जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल संजय कुमार, स्टेशन हेड क्वार्टर के एडम कमांडेंट कर्नल प्रणव ओकता, कार्यवाहक स्टेशन कमांडर कर्नल सौरभ सिद्धार्थ, और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के क्लर्क सूबेदार अजय कुमार मिश्रा तथा धनंजय कुमार झा मौजूद रहे। इस संवाद कार्यक्रम में लगभग 39 भूतपूर्व सैनिक, 9 विधवाएँ और 1 वीर नारी उपस्थित थीं। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल संजय कुमार, कार्यवाहक स्टेशन कमांडर कर्नल सौरभ सिद्धार्थ और ECHS पॉलीक्लिनिक के कर्नल कबींद्र कुमार मिश्रा ने सभी की समस्याओं को सुना और उनके हर संभव निदान का भरोसा दिलाया। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि कटिहार जिले में जल्द ही एक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय शुरू किया जाएगा। इस पहल में राज्य सैनिक निदेशालय और कटिहार जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के क्लर्क सूबेदार अजय कुमार मिश्रा ने बिहार सरकार की ‘बायोवृद्ध योजना’ के बारे में जानकारी दी। इस योजना के तहत 80 वर्ष से अधिक आयु के भूतपूर्व सैनिकों और विधवाओं को प्रति वर्ष 24,000 रुपये की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी। यह योजना इसी वर्ष से लागू की गई है, जिसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विधवाओं और वीर नारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यवाहक स्टेशन कमांडर कर्नल सौरभ सिद्धार्थ ने भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, वीर नारियों और उपस्थित सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कटिहार के स्टेशन हेड क्वार्टर में 25 अप्रैल 2026 को शौर्य संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और विधवाओं की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में भागलपुर के जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल संजय कुमार, स्टेशन हेड क्वार्टर के एडम कमांडेंट कर्नल प्रणव ओकता, कार्यवाहक स्टेशन कमांडर कर्नल सौरभ सिद्धार्थ, और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के क्लर्क सूबेदार अजय कुमार मिश्रा तथा धनंजय कुमार झा मौजूद रहे। इस संवाद कार्यक्रम में लगभग 39 भूतपूर्व सैनिक, 9 विधवाएँ और 1 वीर नारी उपस्थित थीं। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल संजय कुमार, कार्यवाहक स्टेशन कमांडर कर्नल सौरभ सिद्धार्थ और ECHS पॉलीक्लिनिक के कर्नल कबींद्र कुमार मिश्रा ने सभी की समस्याओं को सुना और उनके हर संभव निदान का भरोसा दिलाया। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि कटिहार जिले में जल्द ही एक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय शुरू किया जाएगा। इस पहल में राज्य सैनिक निदेशालय और कटिहार जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के क्लर्क सूबेदार अजय कुमार मिश्रा ने बिहार सरकार की ‘बायोवृद्ध योजना’ के बारे में जानकारी दी। इस योजना के तहत 80 वर्ष से अधिक आयु के भूतपूर्व सैनिकों और विधवाओं को प्रति वर्ष 24,000 रुपये की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी। यह योजना इसी वर्ष से लागू की गई है, जिसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विधवाओं और वीर नारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यवाहक स्टेशन कमांडर कर्नल सौरभ सिद्धार्थ ने भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, वीर नारियों और उपस्थित सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *