गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर रायपुर में कार्यक्रम:30 मई को तेलीबांधा में चित्र प्रदर्शनी और शरबत वितरण का आयोजन, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर रायपुर में कार्यक्रम:30 मई को तेलीबांधा में चित्र प्रदर्शनी और शरबत वितरण का आयोजन, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ सिख समाज द्वारा 30 मई 2026 को सिक्खों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर एक बड़ा छबील (शरबत वितरण) कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इस मौके पर गुरु अर्जन देव जी के जीवन और उनके बलिदान पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, ताकि लोगों और बच्चों को उनके इतिहास और शिक्षाओं के बारे में जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है, जो प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और शरबत वितरण सेवा में भी भाग लेंगे। छत्तीसगढ़ सिख समाज ने सभी गुरुद्वारा कमेटियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस कार्यक्रम में शामिल होकर सेवा कार्य में भाग लें और गुरु साहिब की शहादत को श्रद्धांजलि दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *