पसीने और उमस से बढ़ी घमौरियों की समस्या:गोरखपुर में बढ़े मरीज, डॉक्टर बोले- ढीले कपड़े पहनें, खुद से न करें इलाज

पसीने और उमस से बढ़ी घमौरियों की समस्या:गोरखपुर में बढ़े मरीज, डॉक्टर बोले- ढीले कपड़े पहनें, खुद से न करें इलाज

गोरखपुर में बढ़ती गर्मी और उमस ने लोगों की स्किन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धूप और पसीने की वजह से लोग घमौरियों की समस्या से परेशान हो रहे हैं। डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की स्किन ओपीडी में इन दिनों हर रोज 20 से 25 मरीज सिर्फ घमौरियों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। जिसमें हर उम्र के लोग शामिल हैं। स्किन को हवा न मिलने से होती समस्या
स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. नवीन कुमार वर्मा ने बताया कि जब लोग तेज धूप में बाहर निकलते हैं, तो शरीर से पसीना निकलता है। अगर पसीना निकलने के बाद स्किन को सही हवा नहीं मिलती, तो पसीने की ग्रंथियां बंद हो जाती हैं। इसकी वजह से स्किन पर छोटे-छोटे लाल दाने निकल आते हैं, जिन्हें घमौरियां कहा जाता है। कई बार ये दाने लाल चक्कतों का रूप ले लेते हैं, जिससे तेज खुजली और जलन महसूस होती है। धूप और पसीने से बचने का दिया सलाह
डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में जितना हो सके धूप से बचना चाहिए। कपड़ों के चुनाव पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। हल्के और सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर को हवा लगती रहे। टाइट कपड़ों से बचें क्योंकि इससे शरीर के ढके हुए हिस्से पसीने से ज्यादा देर तक गीले रहते हैं, जिससे घमौरियां और बढ़ जाती हैं। खुद न करें इलाज
डॉ. नवीन ने बताया कि अगर घमौरियां हो जाएं, तो घरेलू इलाज के तौर पर प्रभावित जगह पर बर्फ लगाने से काफी आराम मिलता है। हालांकि, उन्होंने एक बड़ी चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर मेडिकल स्टोर से खुद ही कोई भी क्रीम या दवा खरीदकर लगा लेते हैं, जो कभी-कभी नुकसानदेह हो सकती है। अगर समस्या ज्यादा बढ़ जाए, तो खुद डॉक्टर न बनें बल्कि अस्पताल आकर सही सलाह लें। घमौरियों के लक्षण
डॉक्टर का कहना है कि घमौरियों के लक्षण को बहुत ही आसानी से पहचाना जा सकता है। घमौरियां होने पर त्वचा पर छोटे-छोटे लाल दाने, खुजली और जलन,चुभन पसीने वाले हिस्सों में ज्यादा समस्या, गर्दन, पीठ, छाती, जांघों और बगल में दाने बचाव और राहत के उपाय
वहीं उन्होंने बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि दिन में दो बार ठंडे पानी से नहाएं और हो सके तो नीम के पत्तों या का उपयोग करें, घमौरियों वाले जगह पर,
बर्फ की हल्की शिकाई भी कर सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *