लखनऊ में भोजपुरी समाज के अध्यक्ष सीएम योगी से मिले:भोजपुरी अकादमी और संग्रहालय के गठन की मांग , प्रभुनाथ बोले – भोजपुरी भाषा को सीएम योगी का पूरा सहयोग

लखनऊ में भोजपुरी समाज के अध्यक्ष सीएम योगी से मिले:भोजपुरी अकादमी और संग्रहालय के गठन की मांग , प्रभुनाथ बोले – भोजपुरी भाषा को सीएम योगी का पूरा सहयोग

लखनऊ में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने सीएम योगी से मुलाकात किया। भोजपुरी भाषा, संस्कृति,लोक साहित्य को संरक्षण के लिए भोजपुरी अकादमी का गठन, भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाना,भोजपुरी संग्रहालय, छठमहापर्व पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग किया। प्रभु नाथ राय ने कहा कि भोजपुरी भाषा हमारी भारतीय संस्कृति से जुड़ी है। हम सभी लोग इस भाषा का पूरा सम्मान करते हैं हमारा प्रयास है कि यह भाषा अत्यधिक तरक्की करे और उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत में हर एक घर तक पहुंचे। हमारा भोजपुरी समाज सीधे तौर पर भारतीय संस्कृति और सभ्यता को संजोए हुए है। हम लोग लगातार इसके संरक्षण और विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रभुनाथ राय ने कहा भोजपुरी अकादमी और भोजपुरी संग्रहालय बेहद जरूरी है। सभ्यता संस्कृति के नाम पर भोजपुरी के पास इस समाज को देने के लिए बहुत कुछ है। हम चाहते हैं कि हमारे भोजपुरी के महापुरुषों और लेखकों ने इस संस्कृति के लिए जो कुछ किया उसे संरक्षित किया जाए। भोजपुरी का इतिहास और उसकी पुस्तकें , कवियों और लेखकों का योगदान सब कुछ हमारी युवा पीढ़ी तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भोजपुरी को संरक्षित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। यही कारण है कि हर वर्ष वह छठ महापर्व पर घाट पर पहुंचते हैं। छठ महापर्व पर लोगों को आशीर्वाद देते हैं। मुख्यमंत्री भोजपुरी के विकास के लिए पूरा सहयोग दे रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *