कौशांबी में छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:घर में दुपट्टे से लटका मिला शव, पुलिस ने खिड़की तोड़कर निकाला

कौशांबी में छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:घर में दुपट्टे से लटका मिला शव, पुलिस ने खिड़की तोड़कर निकाला

कौशांबी में कक्षा 9 की एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कोखराज थाना क्षेत्र के अश्वां गांव में सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे हुई। छात्रा का शव दुपट्टे से लटका मिला, जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। जब छात्रा की मां घर लौटीं, तो उन्होंने अपनी बेटी को फंदे से लटका देखा। सूचना मिलने पर कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खिड़की तोड़कर शव को बाहर निकाला। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक छात्रा की पहचान रुचि (15) के रूप में हुई है, जो फूलचंद प्रजापति की पुत्री थी। फूलचंद एक भट्ठा मजदूर हैं और घटना के समय वह अपनी पत्नी के साथ घर पर मौजूद नहीं थे। रुचि कक्षा 9 की छात्रा थी और हाल ही में दसवीं कक्षा में गई थी। कोखराज थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने बताया कि परिजनों के अनुसार, रुचि पढ़ाई में कमजोर थी। परिजनों का मानना है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *