चंडीगढ़ को ग्रीन सिटी बनाने की तैयारी तेज:मेयर जोशी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर चर्चा

चंडीगढ़ को ग्रीन सिटी बनाने की तैयारी तेज:मेयर जोशी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर चर्चा

चंडीगढ़ को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मेयर सौरभ जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान शहर से जुड़े पर्यावरण और विकास के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मेयर ने शहर में पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन, हरियाली बढ़ाने, प्रदूषण नियंत्रण और ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने जैसे विषय उठाए। इसके साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संतुलन और भविष्य की विकास योजनाओं पर भी चर्चा की गई। विकसित भारत 2047 जोर मेयर ने विकसित भारत 2047 विकसित चंडीगढ़ 2047 के विजन के तहत चंडीगढ़ को मॉडल ग्रीन सिटी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि शहर में स्वच्छता, वैज्ञानिक तरीके से कचरा निपटान और हरित वातावरण बनाए रखने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने चंडीगढ़ की पर्यावरणीय पहलों की सराहना करते हुए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। यह रहे प्रमुख मुद्दे मीटिंग में शहर में हरियाली बढ़ाने पर जोर, वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण की नई योजनाएं, ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना, विकसित चंडीगढ़ 2047 विजन पर चर्चा मेयर ने क्या कहा
मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि पर्यावरण पहले, चंडीगढ़ पहले केवल नारा नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी है। आने वाले समय में चंडीगढ़ को और स्वच्छ, हरित और स्मार्ट बनाने पर फोकस रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *